फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangala Gauri Vrat 2026: आखिरी मंगला गौरी व्रत पर ऐसे करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Thu, 20 Aug 2026 03:30 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 20 Aug 2026 03:30 PM IST
सार
Register For Event

Sawan Last Mangala Gauri Vrat 2026: सावन में आखिरी मंगला गौरी व्रत 25 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। इस उपवास को रखने से पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है और देवी पार्वती की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए इस तिथि के महत्व और पूजन विधि को जानते हैं।
 

विज्ञापन
sawan last mangala gauri vrat 2026 date puja vidhi and shubh yog in hindi
मंगला गौरी व्रत पूजा विधि और मंत्र - फोटो : AI

Sawan Last Mangala Gauri Vrat 2026: मंगला गौरी व्रत सावन महीने के हर मंगलवार को रखा जाता है। यह तिथि माता पार्वती को समर्पित मानी जाती है। मान्यता है कि, महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और प्रेम जीवन की खुशहाली के लिए यह व्रत रखती हैं। धार्मिक ग्रंथों में इस उपवास को दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ाने वाला भी माना जाता है। साथ ही ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत के प्रभाव से मंगल दोष से राहत मिलने की भी मान्यता है। ऐसे में सावन के आखिरी मंगलवार को पूरे विधि-विधान से पूजा करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त हो सकता है। आइए इसके महत्व और पूजन विधि के बारे में जानते हैं।



Last Sawan Somwar 2026: बहुत खास है सावन का आखिरी सोमवार, ये उपाय दिलाएंगे महाकाल की कृपा
August Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब रखा जाएगा श्रावण पूर्णिमा व्रत? जानें स्नान और दान की सही तिथि

sawan last mangala gauri vrat 2026 date puja vidhi and shubh yog in hindi
मंगला गौरी व्रत - फोटो : adobe

सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत
वर्ष 2026 में सावन मास का चौथा और आखिरी मंगला गौरी व्रत 25 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। इस दिन उत्तराषाढा नक्षत्र बन रहा है और आयुष्मान का संयोग भी पूजा के लिए भक्तों को प्राप्त हो रहा है। ऐसे में पूजा करना और भी लाभकारी हो सकता है। 
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर 5 घंटे से ज्यादा का लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या मना सकेंगे राखी का त्योहार ?

sawan last mangala gauri vrat 2026 date puja vidhi and shubh yog in hindi
मंगला गौरी व्रत - फोटो : istock

मंगला गौरी व्रत की पूजा विधि

  • मंगला गौरी व्रत की पूजा के लिए एक साफ चौकी पर माता पार्वती और भगवान शिव की तस्वीर स्थापित करें।
  • माता पार्वती को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें और उनका श्रृंगार करें।
  • वहीं महादेव को चंदन लगाएं और बेलपत्र अर्पित कर दें।
  • पूजा में आप पान, फल, मिठाई, इलायची, लड्डू, सुपारी और फूल आदि अर्पित करें।
  • इस समय देवी को सुहाग का सामान भी जरूर चढ़ाएं, इससे रिश्तों में सुख-शांति की कामना पूरी होती हैं।
  • इसके बाद घी का दीपक जलाएं और धूपबत्ती अर्पित करें।
  • माता को पांच प्रकार के मेवे और अपनी श्रद्धा के अनुसार अन्य भोग अर्पित करें।
  • मंगला गौरी व्रत की कथा का पाठ अवश्य करें और भगवान शिव-माता पार्वती का ध्यान करें।
  • अंत में आरती करें और पूजा के दौरान हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा प्रार्थना करें। 

Janmashtami 2026: 3 या 4 सितंबर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें सही तारीख पूजा विधि और महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan last mangala gauri vrat 2026 date puja vidhi and shubh yog in hindi
मंगला गौरी व्रत - फोटो : freepik
मां पार्वती की आरती 
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता.
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता..
जय पार्वती माता...
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता.
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता.
जय पार्वती माता...
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा.
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा..
जय पार्वती माता...
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता.
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता..
जय पार्वती माता...
शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता.
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा..
जय पार्वती माता...
सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता.
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता.
जय पार्वती माता...
देवन अरज करत हम चित को लाता.
गावत दे दे ताली मन में रंगराता..
जय पार्वती माता...
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता.
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता..
जय पार्वती माता...।
 

Kajari Teej 2026: इन 3 महिलाओं को नहीं रखना चाहिए कजरी तीज का व्रत, जानें वजह

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed