Raksha Badhan 2026 Gift Ideas: बहन को राखी पर दें 5000 के अंदर ये सिल्वर ज्वेलरी, देखते ही खिल उठेगा चेहरा!
Rakhi Gifts for Sister 2026: अगर बहन मिनिमल ज्वेलरी पसंद करती है तो पेंडेंट या छोटे स्टड्स चुनें। अगर वह फैशन ज्वेलरी ज्यादा पहनती है तो ब्रेसलेट या नेकलेस सेट बेहतर रहेगा। वहीं, राखी पर थोड़ा सेन्टिमेंटल गिफ्ट देना चाहते हैं तो सिस्टर थीम वाला पेंडेंट या पर्सनलाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी खास विकल्प हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5,000 के बजट में कौन-सी सिल्वर ज्वेलरी लें?
सिल्वर पेंडेंट
- अगर आपकी बहन को मिनिमल और एलिगेंट ज्वेलरी पसंद है, तो पेंडेंट अच्छा विकल्प है।
- दिल, इनफिनिटी, फ्लोरल या पर्सनलाइज्ड डिजाइन जैसे विकल्प अपना सकते हैं।
- राखी के लिए खास चांदी के खूबसूरत पेंडेंट डिजाइन बहन को स्पेशल फील करा सकते हैं।
- बाजार में आसानी से 2,500- 3,500 रुपये के आसपास 925 स्टर्लिंग सिल्वर पेंडेंट के कई विकल्प मिल जाएंगे।
सिल्वर पायल
- बहन को तोहफे में पायल दे सकते हैं।
- अधिकतर लड़कियों को पायल पसंद होती हैं।
- पायल त्योहार पर शुभ का प्रतीक भी मानी जाती है।
- रोजाना पहनने के लिए पतली चेन स्टाइल सिंपल पायल बेहतर रहेगी।
- हालांकि पार्टी या फेस्टिव वियर के लिए घुंघरुओं या कड़ा डिजाइन पायल भी तोहफे में दे सकते हैं।
- इस डिजाइन की हल्की पायल आसानी से 5000 रुपये के बजट में मिल सकती है।
- अगर बहन इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं तो यह गिफ्ट उनके काम का है।
- छोटे स्टड आफिस या डेली वियर के लिए अच्छे हैं।
- फ्लोरल या ड्रॉप इयररिंग्स फेस्टिव आउटफिट्स के साथ पहने जा सकते हैं।
- कई ऑनलाइन साइट अब सिल्वर ज्वेलरी बजट में मॉडर्न डिजाइन उपलब्ध कराती हैं।
- 5 हजार में चांदी की खूबसूरत बाली या झुमके मिल जाएंगे।
सिल्वर ब्रेसलेट
- एक एलिगेंट ब्रेसलेट भी 5000 रुपये के बजट में अच्छा विकल्प है।
- दिल, इनफिनिटी या सिंपल चेन डिजाइन बहन की डेली स्टाइलिंग में आसानी से शामिल हो सकता है।
- ब्रेसलेट उनकी कलाई की खूबसूरती तो बढ़ाएगा ही, साथ ही आपके साथ होने का अहसास भी कराएगा।