फेसबुक यूज करने वालों के लिए खास खबर। अगर आप फेसबुक पर ये सभी ऐप एन्जॉय करते हैं तो सावधान हो जाएं और ये खबर पढ़ें, महफूज रहेंगे।
‘जाने कैसा होगा आपका भविष्य, जाने आपकी शादी कब होगी, पिछले जन्म में आप क्या थे, आपकी शक्ल किस सेलेब्रिटी से मिलती है’ ऐसी रोचक ऐप का अगर आप फेसबुक पर इस्तेमाल करते हैं तो अगली बार ऐसा करने से पहले कई बार सोचें।
क्योंकि ये ऐप दरअसल साइबर अटैक का कारण बन सकता है। इसके जरिए ऐप बनाने वाले आपकी निजी जानकारी जुटा कर एक डाटा बनाते हैं और उसे साइबर वर्ल्ड में डार्क साइट्स पर बेच देते हैं। वहां से आपके नाम और जानकारी से हैकर क्या-क्या कर सकते हैं, इसका आपको इल्म भी नहीं होगा।
साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसे ऐप में से अधिकतर पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं। स्टैलर डाटा सॉल्यूशन कंपनी के फाउंडर और साइबर एक्सपर्ट राजेश राणा के अनुसार, लोग सुबह शाम फेसबुक या अन्य सोशल साइट्स का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन जाने-अंजाने उससे होने वाले नुकसान को नहीं जानते हैं।
राजेश राणा के अनुसार, फेसबुक पर साइबर अपराधी फेक नाम से या वेबसाइट्स से ऐप अपलोड करते हैं। इनमें आपके भविष्य, शादी कब होगी वगैरह के बारे में बताया जाता है। अक्सर लोग इन ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए आपको थोड़ी सी जानकारी देनी होती है और उसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होता है। वास्तव में इस तरह के ऐप के जरिए साइबर अपराधी आपकी निजी जानकारी जुटा लेते हैं। इसके बाद अन्य जानकारियां जुटायी जाती हैं।