निजी संबंधों की समस्या को लेकर मर्द हो या औरत, दोनों ही हिचकिचाते हैं। लेकिन इससे जुड़े भ्रमों का दूर होना बहुत जरूरी है, वरना शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।
2 of 9
प्रेमी जोड़ा
- फोटो : demo pic
सेक्स की समस्या पर मरीज बात नहीं करना चाहता। स्पेशलिस्ट डॉक्टर को दिखाने के बजाय चोरी छिपे नीम-हकीम से इलाज, दोस्तों की सलाह लेने और केमिस्ट संचालकों से दवा लेने पर ज्यादा विश्वास रखते हैं। मर्ज ठीक न होने पर मरीज धीरे-धीरे तनाव में आते हैं।
3 of 9
प्रेमी जोड़ा
- फोटो : demo pic
पीजीआई के यूरोलाजिस्ट (सेक्स समस्या से पीड़ित मरीज का इलाज करने वाले भी) डॉ. संतोष कुमार कहते हैं कि लोग ज्यादा इसलिए पीड़ित हैं, क्योंकि उनमें सेक्स एजुकेशन नहीं है। जो प्राकृतिक प्रक्रिया है, उसे भी लोग बीमारी समझ रहे हैं।
सवाल : सेक्स समस्या क्या है?
जवाब : उम्र के साथ-साथ लोगों में सेक्सुअल चेंज आते हैं। इन बदलावों के साथ कुछ दिक्कतें आती हैं। जैसे सेक्स में संतुष्टि न होना। सेक्स में असमर्थ होना। इनका जब इलाज नहीं होता है तो लोग डिप्रेशन में आ जाते हैं। शादी के बाद जब यह समस्या सामने आती है तो डिप्रेशन लोगों की जिंदगी तबाह कर देती है। कई बार तो नौबत तलाक तक पहुंच जाती है।
सवाल : हाल के दिनों में क्या बदलाव देखने को मिला है
जवाब : सबसे बड़ा बदलाव यही है कि अब महिलाएं अपने पति को साथ में लेकर आ रही हैं। या यूं कहें कि अधिकतर महिलाएं ही अपने पति को लेकर क्लीनिक पहुंचती हैं। अब भी लोगों में शर्म और हिचक हावी है। मेरे पास पहुंचने के बाद भी लोग खुलकर अपनी बात नहीं कह पाते हैं। सेक्स समस्याओं में कोई बदलाव नहीं है। बस लोग थोड़े से जागरूक हुए हैं।