ये पूरी धरती रहस्यमयी चीजों से भरी पड़ी है। आए दिन यहां वैज्ञानिकों को कई रहस्यमयी चीजें मिलती हैं, जो उन्हें ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को हैरत में डाल देती हैं। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ही खोज दुनिया की सबसे ठंडी जगह कही जाने वाली अंटार्कटिका में की है। दरअसल, कुछ महीने पहले वैज्ञानिकों ने सैटेलाइट के जरिए अंटार्कटिका में एक रहस्यमयी झील देखी थी। जब उन्होंने यहां खुदाई शुरू की तो उन्हें कई हैरान कर देने वाले राज सामने आए।
2 of 5
Antarctica
- फोटो : Facebook
वैज्ञानिकों ने करीब 3500 फीट नीचे तक खुदाई की। इस दौरान उन्हें बर्फ के नीचे हजारों साल पुराने जीवों के शव मिले। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये जीव ऐसे हैं जो हजारों साल पहले खत्म हो चुके हैं। उन्हें अब लोग सिर्फ किस्से-कहानियों में ही सुनते आ रहे हैं।
3 of 5
Antarctica
- फोटो : Facebook
वैज्ञानिकों ने बताया कि इन जीवों के नाम क्रसटेशियन और टाडिग्रेड हैं। जांच में खुलासा हुआ कि ये जीव एक तरह के पानी में रहने वाले भालू थे। यूनिवर्सिटी ऑफ लिंकन से डेविड हारवुड के मुताबिक, हमें यहां पर इस तरह के जानवर मिलेंगे, हमने कभी सोचा नहीं था। हमारी टीम हैरान है कि आखिर ये जीव यहां कैसे आए होंगे।
4 of 5
Antarctica
- फोटो : Facebook
दरअसल, अंटार्कटिका दुनिया की सबसे ठंडी जगह मानी जाती है। ऐसे में यहां जीवन बिल्कुल भी संभव नहीं है। लेकिन इस तरह के जीवों के अवशेष मिलने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं, कि यहां पर जीवन मौजूद है।
5 of 5
Antarctica
- फोटो : Facebook
हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि करीब 10 हजार साल से 1 लाख 20 हजार साल पहले अंटार्कटिका में गर्मी हुआ करती थी। तब ये जीव यहां के पहाड़ी इलाके से लगे तालाबों में रहा करते होंगे और फिर यहां आ पहुंचे। लेकिन जब अचानक ठंड बढ़ गई तो ये जीव उस भीषण ठंड को बर्दाश्त नहीं कर सके और यहीं पर उनकी मौत हो गई।