फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RCA Elections Today: 12 Candidates in Direct Fight for Six Posts

आरसीए की नई टीम की कमान किसके हाथ?: आज 38 मतदाता करेंगे फैसला, छह पदों पर सीधी भिड़ंत

Tue, 29 Sep 2026 08:01 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 29 Sep 2026 08:01 AM IST
सार
Register For Event

राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव आज होंगे। छह पदों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद समेत सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है।

विज्ञापन
RCA Elections Today: 12 Candidates in Direct Fight for Six Posts
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) के चुनाव के लिए आज, 29 सितंबर को मतदान होगा। नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। संघ के छह पदों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं और सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है।

विज्ञापन

मतदान जयपुर स्थित आरसीए एकेडमी में होगा। चुनाव अधिकारी के अनुसार वार्षिक आमसभा के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव में 36 जिला क्रिकेट संघों के प्रतिनिधियों के साथ दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वोट डालेंगे। कुल 38 मतदाता नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे।

विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह और बृज किशोर आमने-सामने

अध्यक्ष पद के लिए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर और बृज किशोर उपाध्याय के बीच मुकाबला है। नाम वापसी के अंतिम दिन 18 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए, जिसके बाद अध्यक्ष समेत सभी छह पदों पर दो उम्मीदवार रह गए। अन्य पदों पर भी दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव परिणाम मतदान और मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: जमीनों की रजिस्ट्री से सरकार की कमाई बढ़ी, 7,264 करोड़ का राजस्व; पिछले साल से 28% ज्यादा

चुनाव से पहले कोर्ट में भी उठा था जिला संघ का विवाद

आरसीए चुनाव से पहले सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के प्रतिनिधित्व को लेकर विवाद सामने आया था। राजस्थान हाईकोर्ट ने 10 सितंबर को अंतरिम आदेश में 21 जुलाई 2024 को निर्वाचित सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के एक गुट को आरसीए की आमसभा और चुनाव में अंतरिम रूप से भाग लेने की अनुमति दी थी। यह अनुमति अंतिम न्यायिक निर्णय के अधीन है।
आरसीए की ओर से जारी चुनाव संबंधी दस्तावेजों में 2026-29 चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची भी जारी की गई है। मतदान के बाद मतगणना होगी और आरसीए की नई कार्यकारिणी के छह पदों का परिणाम सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed