फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी

Sat, 08 Mar 2025 07:18 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 08 Mar 2025 07:18 AM IST
सार
Register For Event

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अंकशास्त्र के अनुसार आपके लिए कौन-सा मूलांक विवाह के लिए सबसे उपयुक्त रहेगा। आइए जानते हैं कि मूलांक 1 वालों के लिए कौन-से मूलांक के जातक सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
numerology number 1 life partner Know best life partner for number 1
इनके साथ बनती है मूलांक 1 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी - फोटो : Amar Ujala
loader
Mulank 1 Life Partner: अंक ज्योतिष में हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है और यह व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवनशैली पर प्रभाव डालता है। हर व्यक्ति के लिए शादी एक बड़ा फैसला होता है, जिसको लेकर लोग अक्सर चिंता में रहते हैं।  सही जीवनसाथी चुनने से न केवल वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है, बल्कि दोनों के बीच बेहतर समझ और सामंजस्य भी बना रहता है। यदि आपका मूलांक 1 है तो इस खबर की मदद से आप अपनी परेशानी को हल कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अंकशास्त्र के अनुसार आपके लिए कौन-सा मूलांक विवाह के लिए सबसे उपयुक्त रहेगा। आइए जानते हैं कि मूलांक 1 वालों के लिए कौन-से मूलांक के जातक सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित हो सकते हैं।
 

Numerology: आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं इस तारीख को जन्में लोग, नहीं होती धन की कमी

Numerology: इस तारीख को जन्मे लोग बनते हैं IAS-IPS, जानें क्या कहता है अंक ज्योतिष



 
numerology number 1 life partner Know best life partner for number 1
मूलांक 1 का स्वभाव - फोटो : amarujala
मूलांक 1 का स्वभाव
मूलांक 1 से संबंधित लोग स्वतंत्र सोच वाले, आत्मनिर्भर, महत्वाकांक्षी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। इन्हें जीवन में आगे बढ़ना पसंद होता है और ये अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। ये लोग स्वाभिमानी होते हैं और दूसरों पर अधिक निर्भर रहना पसंद नहीं करते। इसलिए इनके लिए ऐसा जीवनसाथी जरूरी है, जो इनके विचारों को समझ सके और इनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक हो।
numerology number 1 life partner Know best life partner for number 1
किन मूलांकों के साथ बनती है सबसे अच्छी जोड़ी? - फोटो : adobe stock
किन मूलांकों के साथ बनती है सबसे अच्छी जोड़ी?
मूलांक 2–
मूलांक 2 के जातक संवेदनशील, भावनात्मक और सहनशील होते हैं। ये मूलांक 1 के जातकों को संतुलित रखने में सक्षम होते हैं, जिससे रिश्ता स्थिर और मधुर बना रहता है।
मूलांक 3– यह संयोजन भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि मूलांक 3 के लोग भी महत्वाकांक्षी होते हैं और मूलांक 1 के साथ मिलकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
numerology number 1 life partner Know best life partner for number 1
किन मूलांकों के साथ बनती है सबसे अच्छी जोड़ी? - फोटो : adobe stock
मूलांक 5– मूलांक 5 के जातक बेहद चतुर और बुद्धिमान होते हैं। इनका जिंदादिल स्वभाव मूलांक 1 के आत्मनिर्भर स्वभाव को संतुलित करता है, जिससे दांपत्य जीवन में ताजगी बनी रहती है।
मूलांक 6– इस मूलांक के लोग प्रेम और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने में माहिर होते हैं। ये मूलांक 1 के जातकों को भावनात्मक समर्थन देते हैं, जिससे रिश्ता मजबूत होता है।
विज्ञापन
numerology number 1 life partner Know best life partner for number 1
किन मूलांकों से सावधान रहना चाहिए? - फोटो : adobe stock
किन मूलांकों से सावधान रहना चाहिए?
मूलांक 4 और 8 के जातकों के साथ मूलांक 1 के लोगों का स्वभाव मेल नहीं खाता। ये दोनों मूलांक गंभीर और कठोर होते हैं, जिससे मूलांक 1 के साथ टकराव होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए यदि इन मूलांकों के जातकों के साथ रिश्ता बनाना हो, तो धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होता है।
 

Lucky Date Of Birth: इस तारीख पर जन्मे लोग होते हैं बेहद बुद्धिमान, जानें कैसा होता है इनका जीवन और स्वभाव





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed