फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:30 PM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 28 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:54 PM, 28-Sep-2026

दरभंगा: स्नातक सीट पर जन सुराज का बड़ा बदलाव, रविंद्र यादव की जगह डॉ. इम्तियाज नूरानी को बनाया उम्मीदवार

जन सुराज ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने घोषित उम्मीदवार रविंद्र कुमार यादव को बदल दिया है। पार्टी ने अब डॉ. मो. इम्तियाज नूरानी को नया उम्मीदवार घोषित किया है। 20 सितंबर को रविंद्र यादव के नाम की घोषणा के महज आठ दिन बाद उम्मीदवार बदले जाने से चुनावी चर्चा तेज हो गई है। और पढ़ें
09:47 PM, 28-Sep-2026

बिहार: कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में नाबालिग से कथित छेड़खानी, फरार पुजारी को पुलिस ने सहरसा से दबोचा

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में पूजा करने गई नाबालिग बच्ची से कथित छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी पुजारी को सहरसा से गिरफ्तार किया है। बच्ची की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है। और पढ़ें
विज्ञापन
08:27 PM, 28-Sep-2026

डीएलएड रिजल्ट 2026 जारी: प्रथम वर्ष में 95.40% और द्वितीय वर्ष में 95.53% अभ्यर्थी हुए सफल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रथम वर्ष में 95.40 फीसदी और द्वितीय वर्ष में 95.53 फीसदी अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। और पढ़ें
08:10 PM, 28-Sep-2026

बिहार: एडीएम और सब-रजिस्ट्रार पति-पत्नी के ठिकानों पर निगरानी की रेड, कैश, जेवर के अलावा क्या-क्या मिले?

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अफसर दंपती के ठिकाने पर छापेमारी की। पटना से लेकर बेगूसराय तक इन अधिकारियों के ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान निगरानी की टीम को जो-जो समान मिले, उसे देखकर टीम दंग रह गई। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
08:03 PM, 28-Sep-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस की वर्दी में डील करने पहुंचा रिटायर्ड होमगार्ड जवान

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली नोटों के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान भी शामिल है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर नकली नोटों की डील करने पहुंचा था। और पढ़ें
07:41 PM, 28-Sep-2026

बिहार: दो महीने तक झेलती रही कथित शोषण, मौका मिलते ही थाने पहुंची नाबालिग; छापेमारी में एक आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय में मुजफ्फरपुर की नाबालिग लड़की को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर नैदेल घाट रेडलाइट इलाके में लाने और करीब दो महीने तक देह कारोबार में धकेलने का आरोप सामने आया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:27 PM, 28-Sep-2026

बिहार: धान खरीद का लक्ष्य 50 लाख मीट्रिक टन करने की मांग, अशोक चौधरी ने मोदी सरकार को पत्र भेज क्या कहा?

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मौजूदा 35 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत राज्य की चावल जरूरतों के लिहाज से पर्याप्त नहीं है। लक्ष्य कम रहने पर बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचने के अवसर से वंचित हो सकते हैं। और पढ़ें
07:17 PM, 28-Sep-2026

बिहार: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ पाने के लिए कब से करें आवेदन? मंत्री रामकृपाल यादव ने दी जानकारी

बिहार के किसानों के लिए बड़ी खबर है। रबी 2026-27 से राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू होने जा रही है। हकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए फसल नुकसान की भरपाई की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए हैं। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

और पढ़ें
07:04 PM, 28-Sep-2026

बिहार एमएलसी चुनाव: अनंत सिंह ने जनसुराज उम्मीदवार का किया समर्थन, कहा- जदयू के नीरज कुमार का करेंगे विरोध

जनता दल यूनाईटेड में सबकुछ ठीक नहीं है। अब तक तक जदयू के विधायक अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार के बीच सियासी घमासन जारी है। आज अनंत सिंह जनसुराज के उम्मीदवार के साथ सामने आए। जनसुराज के उम्मीदवार की जीत का दावा किया और साफ कह दिया कि वह नीरज कुमार का विरोध करेंगे। आइये जानते हैं पूरी बात... और पढ़ें
06:56 PM, 28-Sep-2026

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर सवाल: नया भवन तैयार, फिर भी जर्जर भवन में इलाज; सुविधाओं को लेकर नाराजगी

खगौल अस्पताल का नया भवन 25 जुलाई को उद्घाटित होने के बावजूद अस्पताल अब तक पुराने जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने एक्स-रे और दवाओं के लिए मरीजों को बाहर भेजने का आरोप लगाते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed