फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar's health system in question again New building ready yet patients in dilapidated building

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर सवाल: नया भवन तैयार, फिर भी जर्जर भवन में इलाज; सुविधाओं को लेकर नाराजगी

Mon, 28 Sep 2026 06:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Sep 2026 06:56 PM IST
सार
Register For Event

खगौल अस्पताल का नया भवन 25 जुलाई को उद्घाटित होने के बावजूद अस्पताल अब तक पुराने जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने एक्स-रे और दवाओं के लिए मरीजों को बाहर भेजने का आरोप लगाते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन
Bihar's health system in question again New building ready yet patients in dilapidated building
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगौल में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि खगौल को अस्पताल की सौगात पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में मिली थी, लेकिन आज भी मरीजों को सुविधाओं के अभाव और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

अस्पताल का पुराना भवन जर्जर स्थिति में है, जबकि नए भवन का उद्घाटन 25 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया था। इसके बावजूद अस्पताल को अब तक पुराने भवन से नए भवन में शिफ्ट नहीं किया गया है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में एक्स-रे मशीन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहर से एक्स-रे कराने के लिए कहा जाता है। वहीं, कई मरीजों को दवाएं भी बाहर से खरीदने के लिए लिखी जाती हैं। लोगों का सवाल है कि जब सरकारी अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध हैं, तो मरीजों को बाहर क्यों भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मेडिकल छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़े, पुलिस से झड़प; क्या है BUHS छात्रों की मांग

नए भवन का उद्घाटन होने के बावजूद उसका संचालन शुरू नहीं होने से लोगों में सवाल उठ रहे हैं। जर्जर भवन में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में जानकारी लेने के लिए सिविल सर्जन, अस्पताल प्रभारी और स्वास्थ्य प्रबंधक से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन तीनों अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। ऐसे में नए भवन में शिफ्टिंग में देरी और एक्स-रे समेत अन्य सुविधाओं को लेकर अस्पताल का पक्ष सामने नहीं आ सका।

नवाब आलम, चंदू प्रिंस और प्रमोद राय ने भी अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मरीजों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने अस्पताल को जल्द नए भवन में शिफ्ट करने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ मरीजों को अस्पताल में ही देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed