फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:30 PM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 3 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:04 PM, 03-Oct-2026

बिहार: मधुबनी में बाबूबरही लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, तीन देसी कट्टों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी पुलिस ने बाबूबरही लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2.36 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल, तीन देसी कट्टे, 28 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

और पढ़ें
09:58 PM, 03-Oct-2026

बिहार: मोकामा-रामपुर डुमरा रेलखंड पर तीन नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की कमिश्निंग, राजेंद्र पुल का भी निरीक्षण

मोकामा-रामपुर डुमरा रेलखंड पर तीन नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, दो लेवल क्रॉसिंग गेट इंटरलॉकिंग और ऑटो सिग्नलिंग की कमिश्निंग की गई। वहीं, रेल संरक्षा आयुक्त ने राजेंद्र पुल के समानांतर बने नए रेल पुल और दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण शुरू किया।

और पढ़ें
विज्ञापन
09:48 PM, 03-Oct-2026

बिहार: शेखपुरा में सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख की लूट, बदमाशों ने की आधा दर्जन राउंड फायरिंग

शेखपुरा के पचना गांव में शनिवार शाम बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने सीएसपी संचालक ब्रजनंदन मालाकर से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने आधा दर्जन राउंड फायरिंग की और बंदूक के कुंदे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। और पढ़ें
09:46 PM, 03-Oct-2026

बिहार न्यूज: गोपालगंज में जितिया पर्व पर बड़ा हादसा, दाहा नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

गोपालगंज के बरईपट्टी गांव के पास शनिवार को जितिया पर्व पर दाहा नदी में नहाने के दौरान डूबने से 13 वर्षीय आदित्य कुमार और 12 वर्षीय सागर कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। और पढ़ें
09:43 PM, 03-Oct-2026

बिहार: लखीसराय में पुलिस गश्ती वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल

लखीसराय के बालगुदर के पास नामजद अभियुक्त का पीछा कर रही बड़हिया थाना पुलिस की गश्ती वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एसआई एके श्रीवास्तव, चालक ललन कुमार समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों गंभीर घायलों को पीएमसीएच रेफर किया गया। और पढ़ें
09:39 PM, 03-Oct-2026

बिहार: पटना में शिवा छप्पन भोग से लेकर मुंगेर की आईटीसी डेयरी तक जांच, कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्यभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। पटना में शिवा छप्पन भोग से मिठाइयों के नमूने लिए गए, जबकि पूर्णिया में बिना लाइसेंस संचालित दो दुकानें सील की गईं। कई जिलों में कमियां मिलने पर निर्देश दिए गए।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:47 PM, 03-Oct-2026

बिहार: बक्सर और बिहार के व्यापारिक मुद्दे संसद में उठाने का मिलेगा मंच, समिति के सदस्य बने सुधाकर सिंह

बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह को संसद की वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। सांसद ने किसानों, व्यापारियों, युवाओं और उद्यमियों से जुड़े मुद्दे प्राथमिकता से उठाने की बात कही।

 

और पढ़ें
08:43 PM, 03-Oct-2026

उमेश पाल हत्याकांड: यूपी पुलिस जिस पांच लाख के इनामी अरमान को ढूंढ रही थी, वह गया सेंट्रल जेल में बंद मिला

उमेश पाल हत्याकांड में 5 लाख रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अरमान के गया सेंट्रल जेल में बंद होने की जानकारी प्रयागराज पुलिस को मिली। यूपी पुलिस ट्रांजिट रिमांड चाहती है, जबकि परिवार और वकील ने उसकी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है। और पढ़ें
08:37 PM, 03-Oct-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर के अप्सरा मार्केट में कई दुकानों पर छापा, एप्पल के नाम पर बिक रहे डुप्लीकेट सामान जब्त

मुजफ्फरपुर के अप्सरा मार्केट में Apple कंपनी की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने कई दुकानों में छापेमारी कर डुप्लीकेट चार्जर, केबल, बैक पैनल और कवर समेत सामान जब्त किया। पुलिस अब डुप्लीकेट सामान के स्रोत और कारोबार में शामिल दुकानदारों की जानकारी जुटा रही है। और पढ़ें
08:32 PM, 03-Oct-2026

बिहार: दो साल से लापता युवक जयनगर रेलवे स्टेशन से मिला, मधुबनी पुलिस ने परिजनों को सौंपा

मधुबनी की बासोपट्टी थाना पुलिस ने दो वर्षों से लापता जमुई जिले के युवक को जयनगर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया। पुलिस ने उसकी देखभाल कर परिजनों से संपर्क किया और आवश्यक सत्यापन के बाद युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed