फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:30 PM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 3 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:31 PM, 03-Aug-2026

Bihar: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, फूटा जनाक्रोश; NH-28 पर घंटों जाम

Bihar News: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में छह दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भीम आर्मी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एनएच-28 जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के आश्वासन के बाद करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
  और पढ़ें
09:55 PM, 03-Aug-2026

EO विमल हत्याकांड में नया मोड़! आरोपी ड्राइवर की पत्नी बोली- पति को फंसाया गया, SIT करेगी पूरे मामले की जांच

Bihar News: डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मुख्य आरोपी चालक मिथिलेश कुमार की पत्नी ने पति को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।
  और पढ़ें
विज्ञापन
09:13 PM, 03-Aug-2026

Bihar: दिनदहाड़े युवक के सिर में मारी गोली, पान दुकान पर सिगरेट पीते-पीते मौत; सड़क जाम कर फूटा गुस्सा

Bihar News: सारण जिले में दिनदहाड़े 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के आधार पर जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में रुपये के लेन-देन का विवाद हत्या की वजह माना जा रहा है।
  और पढ़ें
08:37 PM, 03-Aug-2026

Bihar: रेलवे का डबल तोहफा! RRB परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनें, श्रावणी मेला में अशोकधाम पर भी होगा ठहराव

Bihar News: रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने जयनगर-लखनऊ और राजगीर-वाराणसी के बीच दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। वहीं श्रावणी मेला को देखते हुए अशोकधाम स्टेशन पर छह जोड़ी ट्रेनों को अस्थायी ठहराव भी दिया गया है। और पढ़ें
08:08 PM, 03-Aug-2026

Bihar: पीके की जीत पर सियासी प्रतिक्रियाओं की बौछार, BJP ने मानी हार तो विपक्ष ने बताया बदलाव का संकेत

Bihar News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार की राजनीति में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने जनादेश का सम्मान करते हुए हार की समीक्षा की बात कही, जबकि विपक्ष ने इसे बदलाव की शुरुआत बताया। खुद प्रशांत किशोर ने जीत को जनता के विश्वास की जीत करार दिया। और पढ़ें
07:33 PM, 03-Aug-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में साइबर ठगों का तांडव! बंद फोन, ATM कार्ड और चोरी हुए मोबाइल से 11 लाख रुपये साफ

Bihar News: मुजफ्फरपुर में साइबर अपराधियों ने तीन अलग-अलग वारदातों में 11 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। एक मामले में रिपेयरिंग के लिए दिए गए बंद मोबाइल से पैसे उड़ा दिए गए, दूसरे में एटीएम कार्ड बदलकर 8 लाख रुपये निकाल लिए गए, जबकि तीसरे मामले में मोबाइल चोरी होते ही खाते से 94 हजार रुपये साफ कर दिए गए। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:56 PM, 03-Aug-2026

मुंगेर नगर निगम में हंगामा: नगर आयुक्त पर बैनर फाड़ने का आरोप, सफाई कर्मियों ने किया घेराव

Bihar News: मुंगेर नगर निगम में हड़ताल के पांचवें दिन उस समय विवाद बढ़ गया, जब प्रदर्शनकारी सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त पर उनका बैनर फाड़ने का आरोप लगाया। घटना के बाद कर्मचारियों ने नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। हालात को देखते हुए परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
  और पढ़ें
06:55 PM, 03-Aug-2026

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर पर थप्पड़ किसने चलाया था? बांकीपुर की जीत से 236 की जमानत जब्त का हिसाब चुकता

Bankipur Election Results : प्रशांत किशोर को अब चुनावी रणनीतिकार के साथ विधायक लिखा जाएगा। ऐसा विधायक, जिसने अपने 236 साथियों की जमानत जब्त का हिसाब चुकता किया। उसी जगह से, जहां से पुलिस टांग कर ले गई थी कभी।  और पढ़ें
06:48 PM, 03-Aug-2026

By-Election: बांकीपुर में दोहराया गया 59 साल पुराना इतिहास, दो 'जायंट किलर्स' की कहानी में एक जैसे कई संयोग

जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की है। उनकी यह जीत इस लिहाज से अहम है कि बांकीपुर में बीते 31 साल से लगातार भाजपा का ही कब्जा था। यानी प्रशांत किशोर ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगाई है। हालांकि, इसी सीट पर 59 साल पहले भी कुछ ऐसा ही हुआ था। तब जिस पार्टी के गढ़ में सेंध लगी थी, वह थी कांग्रेस और जिस नेता को हार मिली थी, वह थे मुख्यमंत्री केबी सहाय। और पढ़ें
06:29 PM, 03-Aug-2026

प्रशांत किशोर कितना पढ़े-कितने अमीर: करोड़ों की प्रॉपर्टी, पर परिवार में गाड़ी नहीं; इन पर कौन से आपराधिक केस?

बांकीपुर से चुनाव जीतने वाले जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर कितने अमीर हैं? उनकी शिक्षा का क्या रिकॉर्ड सामने आया है? उनकी पत्नी जाह्नवी दास की संपत्ति का क्या ब्योरा है? इसके अलावा प्रशांत किशोर के आपराधिक रिकॉर्ड्स की क्या जानकारी है?  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed