{"_id":"6a8d406d1fdfc5abe40c498d","slug":"husband-wife-attempts-self-immolation-at-collectorate-complex-in-bareilly-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: कलक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश, दंपती ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: कलक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश, दंपती ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, पुलिस ने बचाया
Tue, 25 Aug 2026 12:43 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:43 PM IST
बरेली के कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस वक्त खलबली मच गई, जब दंपती ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दंपती को रोका और उनसे पेट्रोल से भरी बोतल छीनी।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के बाहर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में जमीन खरीद के विवाद में खुद को पीड़ित बताकर कलक्ट्रेट पहुंचे दंपती ने ज्वलनशील पदार्थ खुद पर डालकर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस व खुफिया अमले की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। दंपती को सीधे कोतवाली ले जाया गया और पुलिस प्रशासन के अधिकारी कथित विवाद की जांच में जुट गए। दोपहर बाद स्पष्ट हो गया कि आरोप फर्जी है। इसके बाद दंपती के खिलाफ कोतवाली में ही पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
थाना बिथरी चैनपुर के चंद्रपुर बिचपुरी गांव निवासी नरेश पाल सिंह पत्नी गुड्डी देवी के साथ मंगलवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। वहां उनके हाथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो लगा एक बड़ा बैनर था। लोगों का ध्यान खींचने के लिए रोटरी के पास बने लोहे के जाल पर ये बैनर टांगने लगे। फिर उस पर फूलमाला चढ़ाने लगा। ये देखकर यहां सादा कपड़ों में तैनात इंटेलिजेंस के दरोगा ओमवीर सिंह यहां आए और नरेश से पूछताछ की। नरेश ने बताया कि वह यहां पत्नी के साथ धरना देंगे। उसे यहां बैठने से मना कर दामोदर स्वरूप पार्क पर जाने की सलाह दी गई तो वह बिगड़ गया और कहा कि देखूंगा कौन रोक लेगा।
विज्ञापन
दरोगा व उनके साथी होमगार्ड समझाकर यहां से हटने को हुए कि नरेशपाल ने थैले में रखी प्लास्टिक की कैन निकाली और डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थ अपने व पत्नी के ऊपर डालने लगा। पुलिसकर्मियों ने दंपती को पकड़ा। बीचबचाव में दरोगा ओमपाल सिंह की अंगुली में चोट लग गई। होमगार्ड संदीप पर भी तेल के छींटे आ गए। दंपती को किसी तरह काबू कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
तथ्यहीन मिले आरोप तो कराई रिपोर्ट
दिनभर चली जांच में दंपती का आरोप तथ्यहीन पाया गया। फिर इंटेलिजेंस के दरोगा ओमपाल सिंह की ओर से ही नरेशपाल व गुड्डी देवी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जिस जमीन का सीधे तौर पर नरेशपाल से मतलब ही नहीं है, उसे लेकर अनावश्यक कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा था। दंपती पर रिपोर्ट लिखकर हिरासत में लिया है। दरोगा कमलवीर सिंह को विवेचना सौंपी गई है। इस साजिश में पर्दे के पीछे कोई और भी नाम आएगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
दिनभर चली जांच में दंपती का आरोप तथ्यहीन पाया गया। फिर इंटेलिजेंस के दरोगा ओमपाल सिंह की ओर से ही नरेशपाल व गुड्डी देवी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि जिस जमीन का सीधे तौर पर नरेशपाल से मतलब ही नहीं है, उसे लेकर अनावश्यक कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा था। दंपती पर रिपोर्ट लिखकर हिरासत में लिया है। दरोगा कमलवीर सिंह को विवेचना सौंपी गई है। इस साजिश में पर्दे के पीछे कोई और भी नाम आएगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।