कठिनाइयों की देन
जिसे जीवन में सिर्फ़ सुविधाएँ मिलीं,
वो अक्सर भीतर से कमज़ोर रह जाता है।
हर राह अगर आसान हो जाए,
तो इंसान संघर्ष करना भूल जाता है।
और जिसे मिलीं कठिनाइयाँ,
वो हर चोट से कुछ सीखता है।
टूटकर भी फिर खड़ा होना,
वही इंसान धीरे-धीरे सीखता है।
मुश्किलें उसे डराती नहीं,
बल्कि भीतर एक स्थिरता जगाती हैं।
आँधियाँ चाहे कितनी भी आएँ,
उसकी जड़ें और गहरी हो जाती हैं।
इसलिए हर कठिन दौर को अभिशाप मत समझना,
कभी-कभी यही जीवन की सबसे बड़ी सीख होती है।
सुविधाएँ जीवन को आसान बनाती हैं,
पर कठिनाइयाँ इंसान को मज़बूत बनाती हैं।
-रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X