कठिनाईयों में जो आगे बढ़ते हैं
चुनौतियों में जो आगे बढ़ते हैं
उन्हें ही हम वीर धीर कहते हैं
वीरों के लिए वसुंधरा है
जीतता वही जो लड़ा है
वीर सदा ही तन कर खड़ा है
"वीर भोग्या वसुंधरा" हम पढ़ते हैं
सारे महान लोग बड़े सपने गढ़ते हैं
तब जीवन में वे आगे बढ़ते हैं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X