फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CSBC Launches New Official Website, Candidates Can Check Latest Recruitment Updates Online

CSBC Bihar: सिपाही भर्ती बोर्ड ने शुरू की नई वेबसाइट, अब csbc-bih.bihar.gov.in पर भी मिलेगी ताजा जानकारी

Thu, 14 May 2026 02:40 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 14 May 2026 02:40 PM IST
सार
Register For Event

Bihar CSBC New Website: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने अभ्यर्थियों के लिए नई वेबसाइट शुरू की है। अब उम्मीदवार पुराने पोर्टल के साथ नए वेबसाइट एड्रेस पर भी भर्ती से जुड़ी सभी सूचनाएं और जरूरी अपडेट देख सकेंगे।
 

विज्ञापन
Bihar CSBC Launches New Official Website, Candidates Can Check Latest Recruitment Updates Online
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CSBC Bihar New Website Launch: सिपाही भर्ती के लिए केंद्रीय चयन बोर्ड (CSBC) ने अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने बताया है कि बोर्ड की नई वेबसाइट शुरू कर दी गई है, जहां उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस नई वेबसाइट का पता csbc-bih.bihar.gov.in है। अभी तक बोर्ड की एक ही वेबसाइट थी, जिसका पता csbc.bihar.gov.in है।

यह सूचना उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है जो बिहार पुलिस भर्ती या केंद्रीय चयन पर्षद से जुड़ी परीक्षाओं और भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस देखें:
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फिर पुरानी वेबसाइट का क्या होगा, क्या वह बंद हो जाएगी?

जारी नोटिस के अनुसार, बोर्ड ने कहा है कि वर्तमान सक्रिय वेबसाइट csbc.bihar.gov.in भी चालू रहेगी। इसके अलावा पर्षद के लिए एक नई वेबसाइट भी विकसित की गई है, जिसका पता csbc-bih.bihar.gov.in है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी पुरानी वेबसाइट के साथ-साथ नई वेबसाइट पर भी भर्ती संबंधी सूचनाएं, नोटिस और अन्य आवश्यक जानकारियां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed