फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 50 Selected Against 54 Posts, Check Category-Wise Details

UPSSSC JA 2021: यूपी कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, कितनों का हुआ चयन? 4 सीटें क्यों रह गईं खाली?

Fri, 21 Aug 2026 05:09 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 21 Aug 2026 05:09 PM IST
सार
Register For Event

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: यूपीएसएसएससी ने कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा-2021 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। संशोधित 54 पदों के मुकाबले 50 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। खबर में जानिए कि चार रिक्तियां क्यों नहीं भर सकीं।

विज्ञापन
UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 50 Selected Against 54 Posts, Check Category-Wise Details
upsssc - फोटो : amar ujala

विस्तार

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा-2021 से जुड़ी भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 21 अगस्त 2026 को इस संबंध में जरूरी सूचना जारी की।

विज्ञापन


संशोधित 54 रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 50 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। आयोग ने लिखित परीक्षा, टंकण परीक्षा, पात्रता और अभिलेख परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम और संबंधित कटऑफ अंक मंजूर किए हैं।

विज्ञापन

वर्गवार चयन का पूरा विवरण

वर्ग कुल पद चयनित अभ्यर्थी खाली पद
अनारक्षित 34 34 0
अनुसूचित जाति 5 3 2
अनुसूचित जनजाति 3 1 2
अन्य पिछड़ा वर्ग 7 7 0
ईडब्ल्यूएस 5 5 0
कुल 54 50 4

चार पद खाली क्यों रह गए?

आयोग के नोटिस के अनुसार, लंबवत आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति के 2 और अनुसूचित जनजाति के 2 पदों के लिए अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके।

इसी वजह से इन चार पदों पर इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन नहीं हो पाया। बाकी वर्गों में निर्धारित सभी पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन

62 से घटकर 54 कैसे हुए पद?

यह भर्ती शुरुआत में 62 पदों के लिए निकाली गई थी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे और आवेदन की अंतिम तारीख 8 जनवरी 2023 थी।

बाद में अधियाचनकर्ता विभाग से संशोधित विवरण प्राप्त हुआ। इसके आधार पर आयोग ने 26 जुलाई 2024 को रिक्तियों की संख्या संशोधित कर दी। इसके बाद इस भर्ती में 54 पदों का वर्गवार और क्षैतिज आरक्षण विवरण जारी किया गया। यानी शुरुआत में घोषित 62 पदों की तुलना में बाद में रिक्तियों की संख्या 8 पद घटकर 54 रह गई।

अब चयनित अभ्यर्थियों के साथ क्या होगा?

अंतिम चयन परिणाम और संबंधित कटऑफ अंकों को आयोग की मंजूरी मिल चुकी है। अब चयनित 50 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए आगे की आवश्यक कार्रवाई संबंधित विभाग की ओर से की जाएगी।

इस तरह लंबे समय से चल रही कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा-2021 की भर्ती प्रक्रिया में अब अंतिम चयन का चरण पूरा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed