फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-radhanagar-newly-married-woman-murder-husband-death-investigation

झारखंड: पति ने नवविवाहिता पत्नी की गला रेतकर हत्या की…फिर की खुदकुशी, छह महीने पहले हुई थी शादी

Sun, 18 Oct 2026 03:19 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 18 Oct 2026 03:19 PM IST
सार
Register For Event

झारखंड के राधानगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के शव बंद कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, नवविवाहिता मामुनि बसाक का शव खून से लथपथ मिला, जबकि उसके पति विक्रम साहा का शव फांसी पर लटका हुआ था। दोनों की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
jharkhand-radhanagar-newly-married-woman-murder-husband-death-investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर काशीनाथ मंडल टोला (महेशबथान) में एक पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। शनिवार रात को हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना का कोई स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव
मृतक की पहचान 26 वर्षीय विक्रम साहा के रूप में हुई है, जो राधानगर महेशबथान का रहने वाला था। उसकी पत्नी मामुनि बसाक की खून से लथपथ लाश कमरे के अंदर पड़ी मिली, जबकि विक्रम साहा फांसी पर लटका हुआ पाया गया। सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो विक्रम के छोटे भाई प्रशांत साहा ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर जब दरवाजा खोला गया तो बड़ा भाई फांसी से लटका मिला और भाभी खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। घटना की भनक आसपास के लोगों को भी नहीं लगी थी। परिजनों ने तुरंत राधानगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने शुरू की मामले की जांच
वारदात की सूचना मिलते ही राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों और परिजनों से घटना की जानकारी एकत्र की। पुलिस ने दोनों शवों को अपने संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है ताकि हत्या और आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


किया था अंतरजातीय विवाह
मृतक विक्रम साहा फेरी लगाकर अपना जीवनयापन करता था। वह अपने पिता शंकर साहा की पहली पत्नी की संतान था और उसके दो भाई हैं। उसके पिता शंकर साहा वर्तमान में धनबाद तथा पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में अपनी दूसरी पत्नी के साथ फेरी का काम करते हैं। लगभग छह महीने पहले विक्रम ने राधानगर थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला निवासी मामुनि बसाक के साथ अंतरजातीय विवाह किया था। घर में विक्रम के साथ उसका छोटा भाई भी रहता था। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed