फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Balochistan Operations Kill Eight Terrorists as Mine Workers Trainee Police Officers Are Abducted

बलूचिस्तान में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई: आठ ढेर; 18 खदान मजदूरों का अपहरण, 20 प्रशिक्षु पुलिसकर्मी भी लापता

Sun, 18 Oct 2026 06:03 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, कराची।
पीटीआई, कराची। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 18 Oct 2026 06:03 PM IST
सार
Register For Event

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को तीन खुफिया अभियानों में सुरक्षा बलों ने आठ आतंकियों को मार गिराया और करीब 500 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया। इसी बीच रविवार को खुजदार जिले की एक संगमरमर की खदान से 18 मजदूरों का अपहरण कर लिया गया, जबकि एक मजदूर घायल हुआ। इससे पहले शनिवार को मस्तुंग के पास बस अगवा कर 20 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को भी उठा लिया गया था। दोनों अपहरण की घटनाओं में अगवा किए गए लोगों का पता नहीं चल पाया था।
 

विज्ञापन
Pakistan Balochistan Operations Kill Eight Terrorists as Mine Workers Trainee Police Officers Are Abducted
पाकिस्तान पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ तीन अलग-अलग खुफिया अभियानों में आठ आतंकियों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, शनिवार को क्वेटा, नुश्की और खुजदार जिलों में ये कार्रवाई की गई। सुरक्षा बलों को इन इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी। क्वेटा जिले के पंजपई इलाके में कुछ आतंकी स्थानीय यातायात बाधित करने के लिए सड़क पर अवरोध खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक लिया और मुठभेड़ में पांच आतंकी मारे गए।
विज्ञापन


नुश्की में आतंकी ठिकाने पर छापा, 500 किलो विस्फोटक मिला
सेना के मुताबिक, दूसरे अभियान में सुरक्षा बलों ने नुश्की जिले में आतंकियों के एक ठिकाने पर धावा बोला। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें दो आतंकी मारे गए। कार्रवाई के दौरान आतंकियों के कब्जे से करीब 500 किलोग्राम विस्फोटक भी बरामद किया गया। वहीं, खुजदार जिले में चलाए गए तीसरे अभियान में एक आतंकी मारा गया।
विज्ञापन


बलूचिस्तान में खदान पर हमला, 18 मजदूरों का अपहरण
एक ओर सुरक्षा बल आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बलूचिस्तान में आम नागरिकों और कामगारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। रविवार सुबह खुजदार जिले के दूरदराज नाल इलाके में एक संगमरमर की खदान पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हमलावर मोटरसाइकिलों और दूसरे वाहनों से वहां पहुंचे थे। उन्होंने गोलीबारी की और खदान में मौजूद मजदूरों को एक जगह इकट्ठा करने के बाद 18 लोगों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलीबारी में एक मजदूर घायल, किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हमले में एक मजदूर घायल हुआ है। अपहरण किए गए ज्यादातर मजदूर आसपास के गांवों और इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं। घटना की आधिकारिक पुष्टि पुलिस और प्रांतीय सरकार की ओर से नहीं की गई। हालांकि, दो पुलिस अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर 18 मजदूरों के अपहरण की जानकारी दी। खबर लिखे जाने तक किसी भी विद्रोही संगठन या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी।

यह भी पढ़ें: रूस पर यूक्रेन ने दागे 1,015 ड्रोन: सेंट पीटर्सबर्ग में तेल ठिकानों पर लगी आग; ऊर्जा युद्धविराम का क्या हुआ?


बस अगवा कर 20 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को भी ले गए हथियारबंद लोग
बलूचिस्तान में अपहरण की एक और घटना शनिवार को सामने आई थी। अज्ञात हथियारबंद लोगों ने क्वेटा-कराची राजमार्ग पर मस्तुंग के पास एक बस को अगवा कर उसमें सवार 20 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को अपने साथ ले गए। ये पुलिसकर्मी कलात पुलिस प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े थे। उनकी तलाश और उनके ठिकाने को लेकर खबर में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस घटना के बाद खदान से 18 मजदूरों के अपहरण ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।

अफगानिस्तान की सीमा से लगे बलूचिस्तान में क्यों बढ़ रही घटनाएं?
बलूचिस्तान पाकिस्तान का अशांत प्रांत है और इसकी सीमा अफगानिस्तान से लगती है। यहां पिछले कुछ वर्षों में अपहरण, आम नागरिकों पर हमलों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इन घटनाओं के बाद पाकिस्तानी सरकार ने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed