फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Power cuts increase problems: 5 hours in cities and 10 hours in villages in jammu kashmir

बिजली की कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें: शहर में 5 तो गांवों में 10 घंटे का कट, दिनचर्या के साथ व्यपार भी प्रभावित

Sun, 08 Oct 2023 10:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 08 Oct 2023 10:49 AM IST
सार
Register For Event

जम्मू शहर में ही प्रतिदिन चार से पांच घंटे कट से लोग परेशान हैं। जहां व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, वहीं लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Power cuts increase problems: 5 hours in cities and 10 hours in villages in jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

बदलते मौसम के साथ जम्मू शहर से लेकर गांवों तक बिजली की अनियमित कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शहर में ही प्रतिदिन चार से पांच घंटे कट से लोग परेशान हैं। जहां व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, वहीं लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र आरएसपुरा, बिश्नाह, रामगढ़, अरनिया, अखनूर, खौड़, सांबा समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में भी बुरे हालात हैं। 24 घंटे में मात्र 14 से 15 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। बिजली कब आएगी या जाएगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। अचानक बत्ती गुल होने से काम ठप पड़ रहे हैं। सुबह पानी की टंकी भी नहीं भर पा रही, जिससे न तो पीने को पानी मिल रहा है न ही नहाने के लिए।

विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार नदियों का जलस्तर घटने से बिजली का उत्पादन अचानक कम हो गया है। जम्मू और कश्मीर के लोगों को 24 घंटे आपूर्ति मुहैया कराने के लिए 1600 से ज्यादा मेगावाट बिजली की जरूरत है। वर्तमान 700 से 800 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। इसके चलते आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इस बारे में चीफ इंजीनियर संदीप सेठ का कहना है कि सुचारू बिजली आपूर्ति की कवायद चल रही है। जल्द ही कटौती से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


24 घंटे के दावे खोखले साबित

फत्तू चौहान के व्यापारी दिनेश डोंगरा का कहना है कि बिजली से हाल बुरा हो गया है। सुबह छह से नौ बजे तक कटौती हो रही है। दोपहर से शाम तक कई बार कट लग रहे हैं। इससे व्यापार चौपट हो गया है। मोती बाजार के इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबारी सौरभ मंगोत्रा का कहना है-सुबह 11 बजे बिजली चली गई जो दोपहर एक बजे तक नहीं आई। इस कारण व्यापार पर असर पड़ रहा है। हनुमान नगर के विक्की वर्मा का कहना है कि सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रही। बच्चों को रात में पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पक्का डंगा के योगेश वर्मा का कहना है कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। लोड ज्यादा होने से ट्रांसफार्मर जल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed