{"_id":"6aab53955129a2f2f4030b4c","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-udhampur-many-terrorists-killed-search-operation-underway-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में एनकाउंटर: सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर होने की खबर; तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में एनकाउंटर: सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर होने की खबर; तलाशी अभियान जारी
Thu, 17 Sep 2026 08:15 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 17 Sep 2026 08:15 AM IST
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर होने की खबर है। इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
Security forces
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के पहाड़ी इलाके मजालता में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। हालांकि, अभी आतंकियों के ढेर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम मजालता तहसील मुख्यालय से रामकोट के बिलावर मार्ग पर खुबन इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। देर रात सुरक्षा बलों और आतंकियों का आमना-सामना हुआ।
इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। सुरक्षा बलों रॉकेट भी दागे। बताया जा रहा है कि कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए। हालांकि अभी तक उनके शव बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अभियान में पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) सहित अन्य सुरक्षा बल संयुक्त रूप से शामिल हुए हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। सुरक्षा बलों ने फिलहाल क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है। सुरक्षा बल को पिछले कुछ समय से मजालता के खुबन इलाके में सात से आठ आतंकियों की मौजूदगी की अपुष्ट सूचनाएं मिल रही थीं।