फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and terrorists in Udhampur many terrorists killed search operation underway

उधमपुर में एनकाउंटर: सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर; तलाशी अभियान जारी

Thu, 17 Sep 2026 08:15 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 17 Sep 2026 08:15 AM IST
सार
Register For Event

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए। इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists in Udhampur many terrorists killed search operation underway
Security forces - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मालजटा इलाके में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम माजल्टा इलाके में गोलीबारी की आवाजें सुनाई देने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है। तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है। पुलिस और सेना की पैरा (स्पेशल फोर्सेज) की संयुक्त टीम द्वारा तलाशी अभियान अभी भी जारी है। इसका उद्देश्य किसी और आतंकवादी की मौजूदगी की संभावना को खत्म करना है। अधिकारियों के अनुसार, आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ की शुरुआत
यह मुठभेड़ बुधवार देर शाम माजल्टा इलाके में गोलीबारी की आवाजें सुनने के बाद शुरू हुई। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।
 

तलाशी अभियान जारी
इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है। तलाशी और घेराबंदी अभियान को और तेज कर दिया गया है। पुलिस और सेना की पैरा (स्पेशल फोर्सेज) की संयुक्त टीम अभी भी इलाके में सक्रिय है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई अन्य आतंकवादी मौजूद न हो। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जानकारी का इंतजार है।

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर का कहना है, "16-17 सितंबर की रात को खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन में उधमपुर के ब्रट्टल में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में तलाशी व निगरानी का काम चल रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed