Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   An opportunity to become an engineer in Railways directly after Class 12

खुशखबर: 12वीं के बाद रेलवे में सीधे इंजीनियर बनने का मौका, 4 साल की पढ़ाई के बाद एसएसई की नौकरी की खुलेगी राह

Fri, 20 Nov 2026 10:01 PM IST
Akash Dubey एचपी चौहान, जम्मू
एचपी चौहान, जम्मू Published by: Akash Dubey Updated Fri, 20 Nov 2026 10:01 PM IST
सार
Register For Event

रेलवे बोर्ड ने टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) शुरू की है। 12वीं पास युवा अब सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) बन सकेंगे। गति शक्ति विश्वविद्यालय में चार साल का इंजीनियरिंग कोर्स होगा, जिसका खर्च रेलवे उठाएगा।

विज्ञापन
An opportunity to become an engineer in Railways directly after Class 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

रेलवे में इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब 12वीं के बाद ही रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) बनने का रास्ता खुलेगा। रेलवे बोर्ड ने टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) शुरू करने का आदेश जारी किया है। इसके तहत चयनित युवाओं को गति शक्ति विश्वविद्यालय में चार साल का विशेष इंजीनियरिंग कोर्स कराया जाएगा। फीस और हॉस्टल का पूरा खर्च रेलवे उठाएगा। कोर्स और अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को पे लेवल-7 में एसएसई के पद पर नियुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के निदेशक स्थापना यूके तिवारी की ओर से 20 नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक यह योजना सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए है। हर साल एसएसई कैडर की कुल रिक्तियों का पांच प्रतिशत या विश्वविद्यालय की प्रशिक्षण क्षमता के अनुसार सीटों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन


जेईई मेन रैंक के आधार पर होगी शॉर्ट लिस्टिंग
आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई को 17 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। 12वीं में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उसी वर्ष की जेईई मेन परीक्षा की रैंक होनी चाहिए। 2027-28 सत्र के लिए जेईई मेन 2027 की दोनों परीक्षाओं में से बेहतर स्कोर मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामित रेलवे भर्ती बोर्ड जेईई मेन रैंक के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करेगा। 90वें परसेंटाइल तक या उपलब्ध सीटों के 15 गुना अभ्यर्थियों को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे। इनमें जनरल एप्टीट्यूड के 60 और भौतिकी, रसायन विज्ञान व गणित के 40 प्रश्न होंगे। परीक्षा 120 मिनट की होगी। तीन गलत जवाब पर एक अंक कटेगा और सभी वर्गों के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 20 प्रतिशत होंगे।

चार साल का कोर्स, फिर 12 महीने की रेलवे ट्रेनिंग
सीईटी की मेरिट के आधार पर गति शक्ति विश्वविद्यालय में चार वर्षीय विशेष इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला मिलेगा। इसमें रेल इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता के साथ पढ़ाई कराई जाएगी और सफल अभ्यर्थियों को बीई/बीटेक के समकक्ष डिग्री मिलेगी। दाखिले से पहले दस्तावेज सत्यापन और रेलवे के ए-3 मेडिकल मानकों के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण होगा।


चयनित अभ्यर्थियों को बॉन्ड भरना होगा। कोर्स पूरा करने के बाद 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वालों को पे लेवल-7 में एसएसई के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद दो साल का प्रोबेशन रहेगा। रेलवे बोर्ड के अनुसार योजना का उद्देश्य रेलवे की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप दक्ष इंजीनियर तैयार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed