{"_id":"6a876607479c7ceabc087170","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-991486-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: उपायुक्त ने छोटा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: उपायुक्त ने छोटा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को परखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। डीसी इंदु कंवल चिब ने 28 अगस्त को आयोजित होने वाली महा ध्यानेश्वर छोटा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की। डीसी ने श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस विभाग और संबंधित बीडीओ को निर्देश दिए कि वे यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण करें।
डीसी ने शारदा मंदिर कालूसा और यात्रा मार्ग पर की जाने वाली चिकित्सा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं और त्वरित सहायता प्रणाली सुनिश्चित की जाए। बैठक में सफाई, परिवहन, बिजली, पेयजल आपूर्ति, फायर टेंडर की तैनाती, जलपान और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टट्टुओं की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा हुई। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं और विभागों के बीच करीबी समन्वय बनाए रखा जाए। डीसी ने घोषणा की कि इस वर्ष की यात्रा को जीरो वेस्ट यात्रा के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए श्रद्धालुओं को स्वच्छता बैग दिए जाएंगे ताकि कचरे का सही तरीके से संग्रह और निपटान हो सके। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जफर हुसन शॉल, एसीआर शबीर अहमद वानी के अलावा एसएसपी बांदीपोरा एजाज अहमद जरगर, 14 आरआर के कमांडिंग ऑफिसर, एसीडी, ईई जल शक्ति, ईई पीडीडी, सीएमओ,कैशो, तहसीलदार, एआरटीओ, फायर एंड इमरजेंसी के एडी, एमसी के सीईओ और संबंधित विभागों व सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कुछ अधिकारी वर्चुअली बैठक में शामिल हुए।