फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Person accused of making remarks against the Prophet arrested recently.

Rajouri News: पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोपी दरहाल में गिरफ्तार

विज्ञापन
Person accused of making remarks against the Prophet arrested recently.
कोर्ट ने छह दिन की पुलिस रिमांड दी, जगह जगह लोगों ने किए प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। पैगंबर के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दरहाल पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लतीफ अहमद पुत्र वली मोहम्मद, निवासी जब्बार चौकियां दरहाल के रूप में हुई है।
आरोपी ने कुछ दिन पहले पैगंबर के खिलाफ कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय में भारी रोष व्याप्त हो गया। राजोरी, थन्नामंडी, दरहाल, कोटरंका, बुधल, मंजाकोट, शाहदरा शरीफ सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पैगंबर के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है और ऐसे मामले में कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए दरहाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अबरार खान ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई। लगातार कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने आरोपी लतीफ अहमद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए थन्नामंडी की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने मामले की जांच के लिए आरोपी को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब रिमांड अवधि के दौरान मामले से जुड़े तथ्यों, कथित टिप्पणी की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से संयम बरतने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सामग्री पर ध्यान न देने की अपील की गई है। मामले में पुलिस की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed