फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Baba Budha Amarnath Ji Yatra: Third batch reaches Rajouri amidst tight security.

बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी यात्रा: तीसरा जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच राजोेरी पहुंचा

विज्ञापन
Baba Budha Amarnath Ji Yatra: Third batch reaches Rajouri amidst tight security.
455 श्रद्धालु जम्मू से पहुंचे पुंछ, 10 वाहनों में रवाना हुआ काफिला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। वार्षिक श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी यात्रा के तीसरे दिन बुधवार को तीसरा जत्था कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच जम्मू से राजोेरी पहुंचा। कुल 455 श्रद्धालुओं वाले इस जत्थे को राजोेरी से सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुंछ स्थित यात्रा आधार शिविर के लिए रवाना किया गया।
तीसरे जत्थे में 305 पुरुष, 134 महिलाएं, 12 बच्चे और 4 संत शामिल हैं। श्रद्धालु देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे, जिनमें जम्मू, उत्तर बिहार, गोरक्ष प्रांत, दक्षिण आंध्र, पश्चिम महाराष्ट्र, झारखंड, कोंकण और तेलंगाना प्रमुख हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का काफिला कुल 10 वाहनों, जिसमें 9 बसें और एक कार शामिल थी। राजोेरी पहुंचने पर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की तथा उन्हें निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुंछ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख प्वाइंटों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है, जबकि नागरिक प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय से यात्रा काफिले की सुरक्षित एवं सुचारु आवाजाही सुनिश्चित कर रही हैं।
वहीं, दूसरे जत्थे के 1,938 श्रद्धालु अपनी यात्रा पूरी करने के बाद डाउन कन्वॉय के माध्यम से पुंछ से जम्मू के लिए रवाना हुए। इस जत्थे में 880 पुरुष, 1,022 महिलाएं, 34 बच्चे और 2 साधु शामिल थे। श्रद्धालुओं का यह काफिला 45 वाहनों, जिनमें 38 बसें, 2 एमएमवी और 5 एलएमवी शामिल थे, में जम्मू के लिए रवाना हुआ।


बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा, ठहरने और यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। राजोरी में ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच कर यात्री आनंद उठाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed