{"_id":"6a88993a97b7620c620258b8","slug":"sfi-staged-a-protest-against-the-fee-hike-kullu-news-c-89-1-klu1002-184693-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फीस वृद्धि के विरोध में एसएफआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फीस वृद्धि के विरोध में एसएफआई ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बंजार में एसएफआई के कार्यकर्ता मागों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार महाविद्यालय परिसर में की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन की फीस बढ़ोतरी के विरोध में महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को आ रही समस्याओं और प्रवक्ताओं के खाली पदों को लेकर भी आवाज उठाई। छात्र नेताओं ने इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 25 से 28 प्रतिशत तक की फीस वृद्धि पर कड़ा विरोध जताया। इस दौरान इकाई अध्यक्ष साहिल और इकाई सचिव हेमलता ने कहा कि विश्वविद्यालय कोई व्यावसायिक संस्थान नहीं, बल्कि प्रदेश के हजारों गरीब व ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मुख्य केंद्र है।
इस अनुचित फीस वृद्धि से गरीब छात्रों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ा है, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने फीस वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय बंजार में लंबे समय से प्रवक्ताओं के पद खाली चल रहे हैं। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है और नई शिक्षा नीति के तहत जल्द ही प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं होने वाली हैं। लेकिन महाविद्यालय में महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ता ही उपलब्ध नहीं हैं, जिससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर से लेकर बंजार के ओल्ड बस स्टैंड तक विरोध रैली भी निकाली। उन्होंने इस दौरान चेतावनी दी है कि अगर अभी भी सरकार और विश्वविद्यालय प्रबंधन उनकी मांगों को दरकिनार करता है तो आने वाले दिनों में आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।