फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jahalma Bailey Bridge restored for all vehicles.

Kullu News: जाहलमा बेली ब्रिज सभी वाहनों के लिए बहाल

Fri, 21 Aug 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 21 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jahalma Bailey Bridge restored for all vehicles.
एसकेटीटी सड़क पर मिलेगी सीधी बस सेवा, शुक्रवार शाम से दौड़ने लगीं गाड़ियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी (एसकेटीटी) सड़क पर जाहलमा बेली ब्रिज को शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। इस बेली ब्रिज को मरम्मत के लिए तीन दिन पहले खोल बंद किया गया था लेकिन अब इसे ठीक कर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। सीमा सड़क संगठन-94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस कोचर ने बताया कि पुल अब छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है और पुल की भार क्षमता 30 टन है।
गौरतलब है कि ब्रिज के गार्डर की एक मेन पिन अपनी जगह पर सही से नहीं बैठ रही थी, जिस कारण बीआरओ ने मंगलवार से पुल को मरम्मत के लिए बंद किया था। इन तीन दिनों तक सभी वाहन जाहलमा नाले की अस्थाई सड़क से गुजरते रहे। बता दें कि 25 मई की रात भारी मलबा और पत्थर गिरने से जाहलमा पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद बीआरओ ने यहां 120 फीट लंबे नए बेली ब्रिज का निर्माण किया है और 31 जुलाई को इसे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया था और छोटे वाहन नियमित रूप से गुजर रहे थे। बड़े वाहन अस्थाई सड़क से ही चल रहे थे।
विज्ञापन

अब बडे़ वाहनों की आवाजाही के लिए बेली ब्रिज को तैयार करने और इसकी गार्डर की मेन पिन को अपनी जगह बैठने के लिए मरम्मत कार्य तीन दिनों में पूरा कर लिया है। जिसके चलते अब इस ब्रिज से तमाम तरह के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। यह सड़क लाहौल घाटी की 14 पंचायतों को जिला मुख्यालय केलांग से जोड़ती है। ब्रिज के बहाल होने से अब नाला के पास बसों को दोनों छोर में नहीं रुकना पडे़गा और घाटी में सीधी बस सेवा उपलब्ध हो सकेगी। क्योंकि इससे पहले नाले की अस्थायी सड़क से भी बसें नहीं चल पा रही थीं और यात्रियों को नाले के आर-पार बस बदलनी पड़ रही थी। अब यह ब्रिज सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल होते ही लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed