{"_id":"6a873af5766139f8280ffc6a","slug":"power-line-snapped-after-getting-entangled-with-a-truck-electricity-remained-out-all-night-chamba-news-c-88-1-cmb1003-193815-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ट्रक की उलझकर टूटी बिजली लाइन, पूरी रात गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ट्रक की उलझकर टूटी बिजली लाइन, पूरी रात गुल रही बत्ती
Thu, 20 Aug 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने वे हाईवे पर टूटी बिजली लाइन को ठीक करते बोर्ड के कर्मी। संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगला के पास पठानकोट-भरमौर हाईवे पर लाइन टूटने से जले लोगों के विद्युत उपकरण
टीवी, एलईडी, पंखे और इंडक्शन खराब होने से लोगों को हुआ नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला के समीप बुधवार रात ट्रक की चपेट में आने से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
लाइन टूटने के बाद क्षेत्र में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह आपूर्ति बहाल होने के बाद कई घरों में विद्युत उपकरण खराब मिलने से लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। प्रभावित उपकरणों में टीवी, एलईडी, पंखे, इंडक्शन सहित अन्य सामान शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10:40 बजे मशीनरी लेकर एक ट्रक हाईवे से गुजर रहा था। मुगला के समीप ट्रक से हाईवे के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन उलझ गई। इस कारण एक लाइन टूट गई और क्षेत्र की बिजली बंद हो गई। पूरी रात बिजली न होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। गर्मी के कारण भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
सूचना मिलने पर देर रात को बिजली बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण मरम्मत का कार्य नहीं किया जा सका। टीम ने टूटी लाइन को समेट दिया। सुबह करीब सात बजे भरमौर की ओर से आया एक अन्य ट्रक दूसरी लाइन से टकरा गया। इससे समस्या और बढ़ गई। बिजली बोर्ड की टीम ने इसके बाद मरम्मत कार्य किया और सुबह करीब साढ़े 10 बजे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
जब लोगों ने घरों में विद्युत उपकरण चलाए तो कई उपकरण खराब मिले। स्थानीय निवासी अरुण कुमार, विनय कुमार, सार्थक, मेहुल और नीरज ने बिजली बोर्ड से नुकसान का आकलन करवाकर उचित कार्रवाई की मांग की है। हाईवे के किनारे गुजर रही बिजली लाइनों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग उठाई है।
बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता मनीष ने बताया कि बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। लंबा स्पैन होने के कारण यह समस्या पेश आ रही है। जल्द ही बिजली लाइनों को अधिक ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा।
--