फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pickup truck plunges into deep gorge; woman dies, four injured.

Chamba News: पिकअप गहरी खाई में गिरी, महिला की मौत, चार घायल

Thu, 20 Aug 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 20 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pickup truck plunges into deep gorge; woman dies, four injured.
पिकअप दुर्घटना में घायलों का ब्यान कलमबद्ध करती पुलिस टीम। संवाद।
गैहरा-मरोर सड़क पर मोड़ काटते समय नियंत्रण खोने से खाई में गिरा वाहन
विज्ञापन

तीन घायल मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती, गंभीर हालत में एक टांडा रेफर
गैहरा से मरोर जा रही थी पिकअप, रास्ते में चालक से चार लोगों ने ली थी लिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। गैहरा-मरोर सड़क पर वीरवार दोपहर करीब 1:30 बजे पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसा चोंरा मोड़ के पास हुआ। चालक कैंची मोड़ को काटने के लिए पिकअप को बैक कर रहा था। इसी दौरान वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और पिकअप करीब 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
पिकअप गैहरा से मरोर की ओर जा रही थी। रास्ते में चार लोगों ने चालक से लिफ्ट ली थी। चोंरा मोड़ के पास मोड़ काटने के लिए चालक ने जैसे ही वाहन को पीछे किया, पिकअप अनियंत्रित होकर लुढ़क गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन दो हिस्सों में टूट गया। उसमें सवार लोग खाई में अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतका को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हादसे में कजनो देवी (55) पत्नी कृष्ण चंद निवासी गांव दुमाला की मौत हो गई। घायलों में पिकअप चालक ललित कुमार (28) पुत्र पवन कुमार निवासी गांव सुईया, डाकघर गैहरा, अलका देवी (32) पत्नी श्याम लाल निवासी गांव दुमाला, डाकघर पियुहरा और सुरेश कुमार (40) पुत्र केहर सिंह निवासी गांव कुठेड़, डाकघर पियुहरा शामिल हैं। अलका देवी की छाती में गंभीर अंदरूनी चोट होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है। अन्य दो घायल मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पिकअप चालक मोड़ पर वाहन को बैक कर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

--
मेडिकल कॉलेज लाते ही शुरू कर दिया घायलों का इलाज
हादसे में घायल हुए लोगों को पहुंचाते ही मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मानिक सहगल, सर्जन डॉ. रोहित और डॉ. अरविंद भाटिया भी मौजूद रहे। एक घायल की हड्डी में फ्रेक्चर हुआ है। चिकित्सकों ने उसका शुक्रवार को ऑपरेशन करने की बात कही है।
--

पिकअप दुर्घटना में घायलों का ब्यान कलमबद्ध करती पुलिस टीम। संवाद।

पिकअप दुर्घटना में घायलों का ब्यान कलमबद्ध करती पुलिस टीम। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed