फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparations for civil flights in Ambala intensify; airport security inspected

अंबाला: नागरिक उड़ानों के लिए तैयारियां तेज, एयरपोर्ट की सुरक्षा जांचीच; 1.37 करोड़ से होंगे नए काम

Wed, 07 Oct 2026 09:45 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 07 Oct 2026 09:45 AM IST
सार
Register For Event

छावनी में निर्माणाधीन घरेलू हवाई अड्डे का काम अब अंतिम चरण में है। यह मौजूदा अंबाला वायुसेना स्टेशन के रनवे का उपयोग करेगा। यहां एक नया टर्मिनल बनाया गया है जो एक साथ 200 यात्रियों को संभाल सकता है।

विज्ञापन
Preparations for civil flights in Ambala intensify; airport security inspected
अंबाला छावनी में निर्मित डोमेस्टिक एयरपोर्ट। विभाग - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) के तहत नागरिक उड़ानों के संचालन की दिशा में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी हाल ही में अंबाला पहुंची थी। उसने एयरपोर्ट की जांच की और निर्माण एजेंसियों को कुछ नए बदलाव करने से संबंधित रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट आने के बाद पीडब्ल्यूडी ने 1.37 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कार्यों की निविदा जारी कर दी है।

विज्ञापन


ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी द्वारा डिजाइन चरण की सुरक्षा जांच और समीक्षा बैठक के अनुपालन में, सिविल एंक्लेव में अतिरिक्त कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से निविदा आमंत्रित की गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1.37 करोड़ रुपये तय की गई है। इस धनराशि के तहत पीडब्ल्यूडी को कूलिंग पिट की व्यवस्था करनी है। बैगेज एरिया को अलग करना है। इसके साथ ही कुछ अन्य तकनीकी बदलाव करने हैं।
विज्ञापन


तीन महीने में पूरा होगा निर्माण कार्य
लोक निर्माण विभाग की प्रांतीय डिवीजन नंबर-1, अंबाला छावनी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इस कार्य को पूरा करने के लिए 3 महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है। कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए इसे तय समयसीमा में पूरा किया जाना है। इस निविदा की तकनीकी बोलियां 15 अक्तूबर को खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू हो सकती है उड़ान
छावनी में निर्माणाधीन घरेलू हवाई अड्डे का काम अब अंतिम चरण में है। यह मौजूदा अंबाला वायुसेना स्टेशन के रनवे का उपयोग करेगा। यहां एक नया टर्मिनल बनाया गया है जो एक साथ 200 यात्रियों को संभाल सकता है। इस घरेलू हवाई अड्डे से श्रीनगर, अयोध्या और लखनऊ जैसे गंतव्यों के लिए उड़ानें शुरू होने की योजना है। निर्माण में जुटे अधिकारियों की मानें तो आगामी तीन से चार महीनों में एयरपोर्ट उड़ान के लिए उपयुक्त हो जाएगा। कोई दिक्कत नहीं आई तो नए साल में यहां से उड़ान भी शुरू हो सकती है।

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने कुछ सुरक्षा मानकों को ठीक करने के लिए रिपोर्ट दी थी। उसी के आधार पर आगामी निविदा लगा दी गई है। इस काम को तीन महीने में एजेंसी पूरा करेगी। -रितेश अग्रवाल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।


संभावित मार्ग और लाभ
सरकार ने रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत अंबाला से श्रीनगर, बनारस, दिल्ली, जयपुर और अमृतसर के लिए यात्री हवाई यात्रा शुरू करने के लिए केंद्र सरकार के पास आवेदन किया है। भविष्य में देहरादून, शिमला और लखनऊ के लिए भी रूट बनने की संभावना है। इस घरेलू हवाई अड्डे से हरियाणा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्री भी लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed