फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The strike slowed down the cleaning, Rania was surrounded by piles of garbage

Sirsa News: हड़ताल ने थामी सफाई की रफ्तार, कूड़े के ढेरों में घिरा रानियां

Fri, 21 Aug 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 21 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The strike slowed down the cleaning, Rania was surrounded by piles of garbage
रानियां में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। 
रानियां। सफाई कर्मचारियों की 16 दिन से जारी कामबंद हड़ताल ने शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। गलियों, बाजारों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। दुर्गंध से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

कूड़े के आसपास मक्खी-मच्छरों और आवारा पशुओं का जमावड़ा बढ़ गया है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

हड़ताल का असर बाजारों पर भी पड़ा है। दुकानदारों के अनुसार गंदगी और दुर्गंध के कारण ग्राहक बाजार आने से बच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए आने वालों की संख्या भी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगों पर अड़े कर्मचारी
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों के साथ पूर्व में स्वीकार मांगें भी लागू नहीं हुई हैं। उनका आरोप है कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। शहरवासियों ने सरकार और प्रशासन से बातचीत कर मांगों का जल्द समाधान करने तथा सफाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed