फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   teacher Anil Kaushik from Sanghi Rohtak receives the National Teachers Award for virtual mathematics lab

रोहतक: राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजे जाएंगे टीचर अनिल कौशिक,वर्चुअल मैथमेटिक्स लैब के लिए होंगे सम्मानित

Fri, 21 Aug 2026 10:42 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: मयूर शर्मा Updated Fri, 21 Aug 2026 10:42 PM IST
सार
Register For Event

गांव के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक अनिल कौशिक ने उन बच्चों के लिए ये लैब की शुरूआत की थी जो गणित को कठिन मानते हैं।
 

विज्ञापन
teacher Anil Kaushik from Sanghi Rohtak receives the National Teachers Award for virtual mathematics lab
अध्यापक अनिल कौशिक - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक जिले के गांव सांघी के अध्यापक अनिल कौशिक को 5 सितंबर को राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। ये सम्मान उनको 2024 में शुरू की गई उनकी वर्चुअल मैथमेटिक्स लैब के लिए दिया जाएगा। गांव के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक अनिल कौशिक ने उन बच्चों के लिए ये लैब की शुरूआत की थी जो गणित को कठिन मानते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पाने वाले एकमात्र अध्यापक

अनिल कौशिक यह सम्मान पाने वाले हरियाणा के एकमात्र अध्यापक हैं। अनिल कौशिक बताते हैं कि 2011 में गणित अध्यापक लगे थे और सेंटा क्लियर कर 2022 से सांघी राजकीय मॉडल स्कूल में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले 2017 में ऑफलाइन मैथमेटिक्स लैब शुरू की थी।
विज्ञापन


इसमें भारतीय गणितज्ञों की जीवनी, चार्ट और मॉडल के जरिये बच्चों को पढ़ाया जाता था। इस काम के लिए उन्हें हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्चुअल लैब की ये है खासियत

उन्होंने बताया कि कोरोना के बाद बच्चों तक पहुंच बनाने के लिए उन्होंने वर्चुअल लैब बनाई और 2024 से इसे सक्रिय किया। इस लैब में कक्षा 6 से 10 तक का एनसीईआरटी पाठ्यक्रम, भारतीय गणितज्ञों की जीवनी, फॉर्मूले, टीचिंग लर्निंग मैटीरियल सहित 12 वर्गों में पाठन सामग्री और 130 से अधिक मैथमेटिक्स पजल उपलब्ध हैं। अनिल ने खुद 300 से अधिक वीडियो बनाकर यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed