फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   700 mutation cases and 100 property registrations stalled due to Patwaris' strike.

Rohtak News: पटवारियों की हड़ताल से 700 इंतकाल, 100 रजिस्ट्री अटकीं

Fri, 21 Aug 2026 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 21 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
700 mutation cases and 100 property registrations stalled due to Patwaris' strike.
05-तहसील परिसर में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नए सॉफ्टवेयर में आ रही दिक्कतों और डिजिटल फसल सर्वे यानी डीसीएस में खामियों के विरोध में दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा की रोहतक इकाई की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इससे 700 इंतकाल,100 रजिस्ट्री का काम अटका रहा।
एसोसिएशन के राज्य प्रधान जयवीर चहल ने कहा कि तकनीकी खामियों के कारण राजस्व संबंधी काम ठप हो गए हैं। वहीं, जिला प्रधान रवि सैनी ने बताया कि हड़ताल के चलते जिले में 500 रिहायशी प्रमाणपत्र बनाने का काम भी अटक गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि नया सॉफ्टवेयर ठीक से काम नहीं कर रहा। डाटा अपलोड न होने से फर्द, नकल और अन्य दस्तावेज समय पर नहीं बन पा रहे। कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि सॉफ्टवेयर की खामियों को तुरंत दूर किया जाए और डीसीएस प्रणाली को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सरकार के किसी प्रतिनिधि ने उनसे बात नहीं की है। ऐसे में उन्होंने 24 व 25 अगस्त को भी सांकेतिक हड़ताल का निर्णय लिया है।
------
मुझे आय प्रमाणपत्र बनवाना था, इसके लिए तहसील में आया था लेकिन यहां पता चला कि पटवारियों की हड़ताल चल रही है जिससे मुझे लौटना पड़ा।
- राजबीर, बोहर।
मुझे वारिसान वेरिफिकेशन करानी है। इसके लिए यहां पटवारी के केबिन में गया तो पता चला तो उनकी हड़ताल है। अब हड़ताल समाप्त होने का इंतजार करना पड़ेगा।
राजकुमार, गांधी कैंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed