फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1,700 tonnes of garbage piles up in the city; sanitation workers extend strike until the 24th.

Rohtak News: शहर में फैला 1700 टन कचरा, सफाईकर्मियों ने 24 तक बढ़ाई हड़ताल

Fri, 21 Aug 2026 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 21 Aug 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
1,700 tonnes of garbage piles up in the city; sanitation workers extend strike until the 24th.
35-रोहतक में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास के बाहर नारेबाजी करते
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम के 640 सफाई कर्मचारियों की लगातार चल रही हड़ताल से शहर में अलग-अलग स्थानों पर 1700 टन कचरा फैला हुआ है जो बीमारियों का कारण बन रहा है। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई के सचिव राकेश चावरिया ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री व राज्य कमेटी के आह्वान पर हड़ताल को तीन दिन और यानी 22, 23 व 24 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।
प्रधान शंभू टांक ने बताया कि 13 मई को हुए समझौते से सरकार मुकर रही है और स्थायी भर्ती करने व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पर ठोस कार्य नहीं कर रही है जिससे 6 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल अब 16वें दिन भी जारी रही। हालांकि, उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कूड़े की गाड़ियां डंपिंग पॉइंट पर ही खाली कराई गईं। इससे पहले कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। इस दौरान अशोक थोरिया, राजकुमार टांक, कंवल राणा, रवि चड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर सांसद-विधायकों से मांगा समर्थन
हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने सांसद व विधायकों से समर्थन मांगा है। इसके लिए उन्हें ज्ञापन सौंपकर उनकी मांग विधानसभा में उठाने की मांग की। नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने दोपहर बाद शहर में प्रदर्शन कर सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, विधायक भारत भूषण बतरा व विधायक शकुंतला खटक के नाम ज्ञापन देकर उनसे समर्थन मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली में डाले कूड़े में आग लगाने से कार जली
शिवाजी कॉलोनी की एक गली में डाले कूड़े में आग लगने से पास खड़ी कार जल गई। पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जसबीर कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग बुझाई लेकिन आग से कार का काफी हिस्सा जल गया है।

-----
शहर में जहां से भी गुजरते हैं वहीं कूड़ा पड़ा मिलता है जिससे शहर की सूरत बिगड़ी रही है। मच्छर-मक्खी पनपने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
- बृजेश गोयल, शिवाजी कॉलोनी।

35-रोहतक में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास के बाहर नारेबाजी करते

35-रोहतक में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास के बाहर नारेबाजी करते

35-रोहतक में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास के बाहर नारेबाजी करते

35-रोहतक में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास के बाहर नारेबाजी करते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed