फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rising sugar prices disrupt the kitchen budget; prices of sweets have also gone up.

Rewari News: चीनी के दाम बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट, मिठाई के भाव भी बढ़े

Fri, 21 Aug 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rising sugar prices disrupt the kitchen budget; prices of sweets have also gone up.
बावल चौक स्थित मिष्ठान भंडार। संवाद
रेवाड़ी। चीनी के कीमत में लगातार हो रही वृद्धि से मिठाइयों के दाम भी बढ़े हैं। 20 दिनों से चीनी के भाव में तेजी बनी हुई है। त्योहारों का सीजन नजदीक होने के कारण मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने की आशंका से दुकानदारों और ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों ने मिठाई के दाम में करीब 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी कर दी है, जबकि कुछ दुकानदार दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं। त्योहारों के दौरान चीनी की मांग सामान्य दिनों की अपेक्षा बढ़ जाती है। ऐसे में यदि चीनी के दामों में तेजी जारी रही तो मिठाई, बेकरी और अन्य खाद्य पदार्थों की लागत और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

बावल चौक स्थित मिष्ठान भंडार के संचालक मोहित ने बताया कि महंगाई का असर सीधे ग्राहकों की खरीदारी पर दिखाई दे रहा है। चीनी महंगी होने से लागत बढ़ने के कारण अन्य मिठाइयों के भाव भी बढ़ाए गए हैं। 20 रुपये तक दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड रोड स्थित दुकानदार जतिन गुप्ता ने बताया कि चीनी के दाम बढ़ने के कारण मिठाई के भाव बढ़ाने पड़ रहे हैं। पहले 150 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाले लड्डू अब 170 रुपये प्रति किलोग्राम करने पड़े हैं। घेवर के दाम में भी 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

फुटकर बाजार में चीनी का भाव बढ़कर 62 से बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। पिछले 15 दिनों में चीनी करीब 20 रुपये तक महंगी हुई है। त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने के साथ दामों में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed