फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congress SC Department extends support to sanitation workers' protest.

Rewari News: सफाई कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस एससी विभाग ने दिया समर्थन

Fri, 21 Aug 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congress SC Department extends support to sanitation workers' protest.
कर्मचारियों का समर्थन करते कांग्रेस एससी विभाग के पदा​धिकारी। स्त्रोत: कर्मचारी
रेवाड़ी। नगर परिषद में विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस एससी विभाग के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। जिलाअध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। कर्मचारियों ने मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपकर समाधान के लिए सहयोग मांगा। रमेश ठेकेदार ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और दिन-रात मेहनत करते हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं पर सरकार और प्रशासन द्वारा अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस अवसर पर ईश्वर सिंह बोडवाल, शिवा गंगाहेड़ी, प्यारे लाल, घनश्याम, रमेश कुमार, सागर कांगड़ा, मीनू, पूनम, सूबेदार सतनारायण सम्बरिया, मामराज, प्रेम लुहेरा सहित अनेक कर्मचारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed