फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Civil Hospital

Panipat News: नागरिक अस्पताल में सफाई से लेकर लिफ्ट तक सब दुरुस्त, कायाकल्प टीम के स्वागत की तैयारी, कल आगमन संभव

Sun, 23 Aug 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 23 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital
पार्क में सफाई करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प टीम के सोमवार, 24 अगस्त को जिले में आने की संभावना है। टीम जिला नागरिक अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण करेगी। इसके मद्देनजर अस्पताल में सफाई से लेकर लिफ्ट तक सब दुरुस्त कर दिया गया।
कर्मचारी ड्यूटी के निर्धारित समय के बाद भी अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने में जुटे हैं। एचकेआरएम के कर्मचारी ड्यूटी समय से करीब एक घंटा पहले और एक घंटा बाद तक सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं। कोई शौचालयों की सफाई में जुटा है तो कोई दीवारों और फर्श को चमकाने में लगा है। पार्क में कीटनाशक का छिड़काव करने के साथ पौधों की कटिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल के कार्यालयों और अन्य स्थानों को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। वहीं, अस्पताल के तकनीशियन लिफ्ट की मरम्मत में जुटे हुए हैं। शनिवार को मरीजों के लिए उपलब्ध तीन लिफ्ट में से एक लिफ्ट बंद रही। अस्पताल प्रबंधन का प्रयास है कि कायाकल्प टीम के निरीक्षण से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी-पीएचसी का भी होगा निरीक्षण
कायाकल्प टीम जिला नागरिक अस्पताल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का भी निरीक्षण करती है। टीम स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, मरीजों की सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेती है।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिला अस्पताल को प्रथम स्थान मिलने पर 50 लाख रुपये, सीएचसी को 10 से 15 लाख रुपये और पीएचसी को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।



वर्जन

पिछले साल अस्पताल को अच्छी रैंक मिली थी। इको फ्रेंडली श्रेणी में अस्पताल प्रथम स्थान पर रहा था। इस बार भी उम्मीद है कि कायाकल्प योजना में जिला नागरिक अस्पताल प्रथम स्थान हासिल करेगा।

डॉ. अमित पोरिया, डिप्टी एमएस, जिला नागरिक अस्पताल

पार्क में सफाई करते कर्मचारी। संवाद

पार्क में सफाई करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed