{"_id":"6accc3f656e49026e20b2852","slug":"jhajjar-vigilance-team-arrests-asi-while-accepting-a-bribe-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में विजिलेंस की कार्रवाई: घूस लेते थाने से एएसआई गिरफ्तार, हत्या मामले में मांगी थी 50 हजार की रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में विजिलेंस की कार्रवाई: घूस लेते थाने से एएसआई गिरफ्तार, हत्या मामले में मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
Mon, 12 Oct 2026 04:56 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 12 Oct 2026 04:56 PM IST
रोहतक जिले के सांपला पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई दीनबंधु को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने थाने में पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा।
विज्ञापन
घूस लेते एएसआई गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झज्जर विजिलेंस की टीम ने रोहतक जिले के सांपला पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई दीनबंधु को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या के एक मामले में पीड़ित के बेटे की मदद करने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी पहले ही उससे 40 हजार रुपये ले चुका था। बाकी 10 हजार रुपये लेते समय विजिलेंस की टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने विजिलेंस को दी थी शिकायत
जानकारी के अनुसार, हसनगढ़ निवासी सुभाष ने इस मामले में झज्जर विजिलेंस से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सांपला पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई दीनबंधु हत्या के एक मामले में उसके बेटे का सहयोग करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के मुताबिक, आरोपी पहले ही 40 हजार रुपये की रकम ले चुका था और शेष 10 हजार रुपये देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
विजिलेंस ने बिछाया जाल, थाने में ही पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद झज्जर विजिलेंस की टीम ने मामले की जांच करते हुए रिश्वत की बाकी रकम लेते समय आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही एएसआई दीनबंधु ने कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, विजिलेंस टीम ने उसे सांपला पुलिस स्टेशन से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अदालत में पेश करने की तैयारी
पूरे मामले की जानकारी विजिलेंस इंस्पेक्टर रोहतास ने दी। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। टीम आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।