फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Cabinet Meeting: CM Samrat Chaudhary Press Conference Employment, NDA, Education, Health, Pensions.

बिहार कैबिनेट: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान, मंत्रिपरिषद् की बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने क्या बताया?

Mon, 12 Oct 2026 05:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 12 Oct 2026 05:05 PM IST
सार
Register For Event

Bihar News : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही हमेशा मंत्रिपरिषद् की बैठक होती है, लेकिन हर बार मीडिया से मुखातिब अमूमन कोई सीनियर IAS होते थे। आज बैठक में लिए फैसलों की जानकारी सीएम खुद दे रहे हैं। 24 प्रस्तावों में क्या खास रहा, आइए जानें।

विज्ञापन
Bihar Cabinet Meeting: CM Samrat Chaudhary Press Conference Employment, NDA, Education, Health, Pensions.
बिहार कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन यानी सोमवार को उन्होंने कैबिनेट की बैठक बुलाई। आमतौर पर वह बुधवार को कैबिनेट की बैठक करते हैं लेकिन उन्होंने मंत्रि परिषद् की बैठक बुला ली है। चौंकाने वाली बात यह है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक के बाद सीएम सम्राट चौधरी खुद ही प्रेस वार्ता भी करने आ गए। आम तौर पर मंत्रिमंडल सचिवालय के अधिकारी यह प्रेस वार्ता करते हैं लेकिन आज सीएम सम्राट चौधरी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। ऐसा पहली बार है जब मुख्यमंत्री बनने के बाद वह खुद ही कैबिनेट की बैठक की जानकारी दे रहे हों। इस बैठक में 24 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। इनमें से तीन महत्वपूर्ण बातों को सामने लाने के लिए सम्राट चौधरी खुद सामने आए।

विज्ञापन


उनके संबोधन के शुरुआती दो प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर थे, जिसे बताने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सामने आए थे। पहला प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर उनकी बधाई को लेकर था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार मंत्रिमंडल परिषद ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया है। दूसरा प्रस्ताव बिहार की डबल इंजन सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए हो रहे विकास कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया। सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बिहार को विकसित भारत-2047 के निर्माण में अग्रणी भागीदार बनाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम करेंगी। इसके साथ ही बिहार को निवेश, रोजगार, उद्यमिता, नवाचार और सुशासन का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


सात अक्टूबर को बताया ऐतिहासिक दिन
उन्होंने कहा- "सात अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन में सात अक्टूबर का दिन विशेष महत्व रखता है। सात अक्टूबर 2021 को वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने। सात अक्टूबर 2014 को वह देश के प्रधानमंत्री बने। परिस्थितियां बदलती रही, लेकिन कर्मयोग चलता रहा। पिछले 25 साल में गरीब और किसान कल्याण के लिए उनका काम उल्लेखनीय रहा।" सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की विस्तार से जानकारी देकर इसके लिए मंत्रिपरिषद् की ओर से उनका आभार जताते हुए उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में इस तारीख का विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री ने सत्ता को अधिकार के बजाय सेवा के माध्यम के रूप में देखा है। गरीब कल्याण, किसानों और वंचित वर्गों का सशक्तीकरण, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए अवसर और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में वह काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास की भावना के तहत विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने पर जोर दिया है। 


बिहार में आवास और जनधन खातों का किया उल्लेख
बिहार के विकास का जिक्र करते हुए सीएम सम्राट ने कहा कि राज्य में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के तहत जनधन योजना के माध्यम से सात करोड़ से अधिक लोगों को बैंक खातों से जोड़ा गया। इसके अलावा, वर्ष 2014 से 2026 के बीच ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगभग 55 लाख आवासों का निर्माण किया गया। वर्ष 2026-27 के लिए करीब 11.25 लाख अतिरिक्त आवासों के लिए राशि आवंटित की गई। सीएम सम्राट चौधरी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत घरेलू शौचालयों के निर्माण और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से बिहार के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed