फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Railway station escalator operational after three days; passengers get relief.

Hisar News: तीन दिन बाद चला रेलवे स्टेशन का एस्केलेटर, यात्रियों को मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Railway station escalator operational after three days; passengers get relief.
रेलवे स्टेशन पर मरम्मत के लिए खोला गया एस्केलेटर।
हिसार। हिसार रेलवे जंक्शन पर ब्रेक में खराबी के कारण तीन दिन से बंद एस्केलेटर को रविवार को रेलवे के तकनीकी विभाग की टीम ने ठीक कर दिया। रक्षाबंधन पर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से एक प्लेटफार्म से दूसरे तक जाने में सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को हुई।
विज्ञापन

एस्केलेटर बंद रहने के कारण यात्रियों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा, जबकि एकमात्र लिफ्ट पर भी दबाव बढ़ गया। बुजुर्ग संतोष देवी, तारा देवी और भगत सिंह ने बताया कि सिर पर बोझ और हाथों में सामान लेकर सीढ़ियों से प्लेटफार्म बदलना पड़ा। रेखा देवी और मीना देवी ने बताया कि त्योहार पर स्टेशन पर भीड़ अधिक रही। लिफ्ट के लिए इंतजार करना पड़ता था और सीढ़ियों पर भी भीड़ रहती थी। इससे उनकी ट्रेन तक छूट गई।
विज्ञापन


रेलवे यात्री वेलफेयर एसोसिएशन हिसार के अध्यक्ष आकाश ने कहा कि एस्केलेटर की बार-बार खराबी और फुटओवर ब्रिज का काम धीमा होने से यात्रियों को परेशानी होती है। रेलवे को एस्केलेटर और लिफ्ट की नियमित जांच व रखरखाव सुनिश्चित करना चाहिए।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

- आकाश, अध्यक्ष रेलवे यात्री वेलफेयर एसोसिएशन हिसार।
एसएफएम, रेलवे विभाग हिसार संजय कुमार ने बताया कि एस्केलेटर के ब्रेक में खराबी आ गई थी, जिसके कारण वह काम नहीं कर रहा था। तकनीकी विभाग के कर्मचारियों ने खराबी ठीक कर दी है। अब एस्केलेटर सुचारू रूप से चल रहा है।
- संजय कुमार, एसएफएम, रेलवे विभाग हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed