फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Uproar in Hisar again over garbage collection; female sanitation worker blocks officials' vehicles.

हिसार: कचरा उठाने को लेकर जोरदार हंगामा, महिलाओं ने अफसरों की गाड़ियों को रोका, पुलिस के साथ हुई झड़प

Mon, 31 Aug 2026 11:26 AM IST
मयूर शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: मयूर शर्मा Updated Mon, 31 Aug 2026 11:26 AM IST
सार
Register For Event

गुस्साए कर्मचारियों ने अफसरों की गाड़ियों के आगे अड़कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। माहौल उग्र होता देख पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए करीब 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें हरियाणा रोडवेज की बस में भरकर मौके से हटा दिया।

विज्ञापन
Uproar in Hisar again over garbage collection; female sanitation worker blocks officials' vehicles.
कचरा उठाने के समय विरोध प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार में नगर निगम प्रशासन द्वारा सोमवार को कचरा उठान फिर से शुरू करवाने के प्रयास के दौरान भारी हंगामा और प्रदर्शन देखने को मिला। जब निगम प्रशासन ने कचरा उठाने वाली गाड़ियों को रवाना करना चाहा, तो सफाई कर्मचारी इसके विरोध में उतर आए और जमकर नारेबाजी करने लगे। सफाईकर्मियों के बढ़ते विरोध को देखते हुए जब पुलिस ने उन्हें रास्ते से हटाना शुरू किया, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गुस्साए कर्मचारियों ने अफसरों की गाड़ियों के आगे अड़कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। माहौल उग्र होता देख पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए करीब 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें हरियाणा रोडवेज की बस में भरकर मौके से हटा दिया।
विज्ञापन




कर्मचारियों को हिरासत में लेने के बाद ही पुलिस की देखरेख में कचरा उठाने वाली गाड़ियों को शहर में रवाना किया जा सका। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद भी कुछ महिला सफाईकर्मी मौके पर जमी रहीं और निगम प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाती रहीं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर उन्हें एक तरफ रोके रखा ताकि कार्य में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन


एक तरफ जहां मुख्य स्थल पर हंगामा चलता रहा, वहीं दूसरी तरफ सेक्टर 9-11 में नगर निगम की टीम ने सफलतापूर्वक डोर-टू-डोर कचरा उठान प्रक्रिया शुरू करवाई। वहां बिना किसी विरोध के शांतिपूर्ण तरीके से घरों से कचरा उठाया गया। प्रशासन अब पूरे शहर में सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed