{"_id":"6a874974ea33d069880b0171","slug":"contractual-electricity-employees-union-submits-memorandum-of-demands-to-mlas-pa-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-159247-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ विधायक के पीए को मांगों के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ विधायक के पीए को मांगों के लिए सौंपा ज्ञापन
Fri, 21 Aug 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल दादरी हलका के विधायक के पीए को ज्ञापन सौंपते हुए
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने दादरी हलका के विधायक के पीए को मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा। अनुबंधित विद्युत कर्मचारियों ने नौकरी की सुरक्षा सहित विभिन्न मांगों को पूरा करवाने की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अनुबंधित विद्युत कर्मचारी लंबे समय से सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ दे रहे हैं।
कर्मचारियों के सामने नौकरी की असुरक्षा बनी हुई है जिससे उनके परिवारों का भविष्य अंधकारमय है। जिला अध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मांग की कि अनुबंधित विद्युत कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने के लिए सरकार के समक्ष उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाए। कर्मचारियों के हित में उचित नीति बनाई जाए।
यूनियन नेता ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक सुनवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने सरकार से अनुबंधित विद्युत कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने और उनके भविष्य के बारे में जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी लंबे समय सरकारी विभागों में सेवाएं रहे हैं। सरकार ने गत दिनों नौकरी सुरक्षा करने का वायदा भी किया था,अब तक सरकार ने सुध नहीं ली है। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव जगबीर, कोषाध्यक्ष मुकेश रोहिला, सह कोषाध्यक्ष सोमवीर, सह सचिव रविंद्र रोहिला, अटेला प्रधान प्रदीप डांगी, रविंद्र व संदीप शामिल रहे।