फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   250-ton garbage pile in Dadri; Parwah Foundation steps in to help with cleanup

Charkhi Dadri News: दादरी में 250 टन कचरे के ढेर, परवाह फाउंडेशन ने सफाई के लिए बढ़ाया हाथ

Fri, 21 Aug 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 21 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
250-ton garbage pile in Dadri; Parwah Foundation steps in to help with cleanup
पूर्ण मार्केट की बैक साइड गली में जलाया गया कचरा।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में पिछले करीब 15 दिनों से सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने से सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। शहर में करीब 250 टन से अधिक कचरा जमा होने का अनुमान है। हालांकि नगर परिषद के अधिकारी अपने स्तर पर कुछ स्थानों से कचरा उठवा रहे हैं लेकिन हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

जगह-जगह फैली गंदगी से आमजन परेशान हैं और शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच सामाजिक संस्था परवाह फाउंडेशन ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए आगे आते हुए जिला प्रशासन से स्वैच्छिक सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाने की अनुमति मांगी है। संस्था ने जिला उपायुक्त को पत्र सौंपकर प्रशासन और नगर परिषद के मार्गदर्शन में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


फाउंडेशन ने मांगी सफाई करने की अनुमति
परवाह फाउंडेशन की ओर से वीरवार को प्रतिनिधिमंडल ने समाधान शिविर में ज्ञापन सौंपा। अशोक कुमार, देवेश शर्मा, प्रदीप कुमार, अमित जांगड़ा ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई क्षेत्रों में कूड़े के ढेर जमा हैं जबकि कुछ स्थानों पर नालों और नालियों में भी कचरा जमा होने से अवरोध की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे स्वच्छता और जनस्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की आशंका है। ऐसे में उन्हें सफाई करने की अनुमति दी जाए। परवाह फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि संस्था का उद्देश्य किसी कर्मचारी, विभाग या प्रशासन के कार्यों पर टिप्पणी करना नहीं है। संस्था एक जिम्मेदार सामाजिक संगठन के रूप में मौजूदा परिस्थितियों में प्रशासन का सहयोग करना चाहती है। संस्था के सदस्य और स्वयंसेवक शहर की सफाई के लिए अपना समय, श्रम और संसाधन स्वेच्छा से उपलब्ध कराने को तैयार हैं।


कचरा जलाने से बढ़ रहा वायु प्रदूषण
शहर में जगह-जगह जमा कूड़े से परेशान कुछ लोग उसमें आग लगा रहे हैं। कचरा जलने से उठने वाला धुआं आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से कूड़ा न उठने के कारण यह समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
दूसरी ओर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए विधायक सुनील सांगवान को भी ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समाधान की मांग उठाई। शहरवासी अब कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने और सफाई व्यवस्था जल्द पटरी पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।



वर्सन:
कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। विधायक सुनील सांगवान के नाम प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया है। जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों को सरकार पूरा करे।
- सूरज, इकाई प्रधान, सफाई कर्मचारी संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed