हिमांशी खुराना ने लगाई आसिम पर आरोपों की झड़ी, सोशल मीडिया पर किया पलटवर, बोलीं- ‘मेरे साथ हुई हिंसा से..’
Himanshi Khurana On Asim Riaz: हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई है। आसिम के पोस्ट के बाद हिमांशी ने भी एक लंबी चौड़ी पोस्ट कर फैंस को रिश्ते के बारे में कई बातें बताई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच का जवाबी जंग चल रही है। यह विवाद बीते कुछ दिनों में ही काफी बढ़ गया है। सोमवार को आसिम की पोस्ट के बाद अब हिमांशी ने सोशल मीडिया के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें जवाब दिया है।
हिमांशी ने पोस्ट में क्या लिखा? हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया के जरिए आसिम का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा। एक्ट्रेस ने कहा उन्होंने कभी धर्मातरण का मुद्दा नहीं उठाया। इसके साथ ही आसिम द्वारा अपने स्वास्थ को लेकर रही गई बातों पर भी प्रतिक्रिया दी।
- मैंने जबरन धर्मातरण का आरोप किसी पर नहीं लगाया।
- मैंने हमेशा सार्वजनिक रूप से अपनी निजी जीवन को साझा करते समय सम्मान और सावधानी बरती है।
- हर चीज चाहे वह चाहे वह बिग बॉस का अनुभव हो, मेरी आध्यात्मिक यात्रा हो, या मेरी सेहत से जुड़े मामले हों मैंने सम्मान बनाए रखा।
- मैंने अपने जीवन के इन पहलुओं को ईमानदारी से साझा किया है। कभी भी किसी का अपमान करने के लिए उपयोग नहीं किया।
- मैंने अपना पक्ष हमेशा मजबूती के साथ रखा है।
हैल्थ पर की गई टिप्पणी पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
आसिम रियाज ने हिमांशी की स्वास्थ्य संबंधित आरोपों पर टिप्पणी की थी। इस पर हिमांशी ने कहा, ‘जब मेरे स्वास्थ्य का मज़ाक उड़ाया जाता है और मेरे संघर्षों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो मुझे लगता है कि अब एक सीमा तय करने का समय आ गया है। मुझे भी सब कुछ बता देना चाहिए।’
हिमांशी ने कहा सारे सबूत मेरे पास हैं
हिमांशी खुराना ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अगर हम सबूतों की बात करने जा रहे हैं, तो चलिए सब कुछ पर बात करते हैं। मैं धर्मांतरण से जुड़े मामले और हां, मेरे साथ हुई हिंसा से संबंधित तथ्य और सबूत हैं। उम्मीद है आपको 27.11.23 की वह सुबह याद होगी) साझा करने के लिए तैयार हूं। अगर आप मेरी छवि खराब करना चाहते हैं, तो अब मैं वह व्यक्ति नहीं हूं जो आपकी तथाकथित छवि की रक्षा के लिए चुपचाप सब कुछ छुपाती रहूंगी, या बार-बार अपमानित और अनादर किए जाने पर चुप रहूंगी।
लोगों ने आपकी गंदगी को छुपाया
हिमांशी खुराना ने अप्रत्यक्ष रूप से आसिम रियाज पर निशाना साधा। उन्होंने आगे लिखा, ‘अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनलों के लोगों ने आपकी गंदगी को छुपाया, लेकिन मैं अब उनके जैसी नहीं हूं। मैंने अपनी गरिमा बनाए रखी है और सम्मान दिखाया है, और बदले में मैं भी यही उम्मीद करती हूं। अगर उस सम्मान का प्रतिफल नहीं मिलेगा, तो मेरे पास अब चुप रहने का कोई कारण नहीं है। अगर आप 'सबूत' का खेल खेलना चाहते हैं, तो चलिए इसे ईमानदारी से खेलते हैं। तथ्यों, जवाबदेही और पूरी सच्चाई के साथ।'
आसिम ने पोस्ट कर दिया था जवाब
आसिम रियाज ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट कर हिमांशी को सभी आरोपों को खारिज किया था। इसके साथ ही हिमांशी के स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजहें बताई थीं।