फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut or Abhijeet Dipke whose english better actress gives prove by sharing video

Kangana Ranaut: 12वीं पास कंगना या अमेरिका से लौटे अभिजीत, किसकी अंग्रेजी ज्यादा बेहतर? अभिनेत्री ने दिया सबूत

Tue, 25 Aug 2026 09:49 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 25 Aug 2026 09:49 AM IST
सार
Register For Event

Kangana Ranaut's English: कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपना और अभिजीत दीपके का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि किसकी अंग्रेजी ज्यादा अच्छी है?

विज्ञापन
Kangana Ranaut or Abhijeet Dipke whose english better actress gives prove by sharing video
कंगना रनौत, अभिषेक दीपके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके पर तंज कसा है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया, जिसमें दोनों की इंग्लिश बोलने की काबिलियत की तुलना की गई है।
विज्ञापन

कंगना ने यह रील अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की। इसमें पहले दीपके को इंग्लिश में पब्लिक स्टेटमेंट देते हुए दिखाया गया, उसके बाद बाद कंगना की एक क्लिप दिखाई गई, जिसमें वह अंग्रेजी में बात कर रही थीं।
विज्ञापन


कैप्शन में क्या है?
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जो रील शेयर की है उसका कैप्शन है '12वीं पास कंगना रनौत बनाम बोस्टन यूनिवर्सिटी के सीजेपी दीपके का इंग्लिश लेवल। एक आग है, तो दूसरे को रीबूट की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना ने अंग्रेजी पर बात की
  • कंगना ने पहले भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत में अंग्रेजी को लेकर हुई मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है। 
  • उन्होंने याद किया कि 'कॉफी विद करण' में सोनम कपूर ने उनका मजाक उड़ाया था।
  • बाद में उस अनुभव पर बात करते हुए कहा कि फिल्म माफिया के साथ वर्षों की लड़ाई से मैंने एक चीज सीखी है। 
  • वह यह है कि किसी बाहरी व्यक्ति का अंग्रेजी न बोल पाने पर कभी मजाक नहीं उड़ाया जाएगा।
  • वह शो अब हमेशा के लिए बंद हो चुका है।

Kangana Ranaut or Abhijeet Dipke whose english better actress gives prove by sharing video
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
क्या कंगना ने सोनम पर साधा निशाना?
उन्होंने आगे कहा, 'प्लीज, आखिर में मेरी वापसी देखना न भूलें। 24 साल की उम्र में भी, सबके सामने बुली किए जाने, बेइज्जत किए जाने और मजाक उड़ाए जाने के बावजूद, मैंने शालीनता, समझदारी, अच्छी तरह से बात रखने का हुनर और विनम्रता दिखाई। इसका मुकाबला वे अंग्रेजी बोलने वाली आंटियां, जिनकी परवरिश बहुत 'बढ़िया' मानी जाती है, कभी नहीं कर सकतीं...'

हिचकिचाने वाली बात पर क्या बोले दीपके?
वहीं, दीपके ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी अंग्रेजी बोलने की क्षमता से जुड़े सवालों का जवाब दिया। एक फैन ने पूछा कि अंग्रेजी बोलते समय वह हिचकिचाते क्यों हैं। इसके जवाब में उन्होंने बताया कि कैमरे के सामने आने पर वह थोड़े असहज हो जाते हैं।

Kangana Ranaut or Abhijeet Dipke whose english better actress gives prove by sharing video
अभिजीत दीपके - फोटो : एक्स
कंगना ने दीपके पर कसा तंज
कंगना ने सीजेपी से जुड़े विरोध प्रदर्शनों की भी आलोचना की है। दीपके की उम्र और उनके छात्र होने के दावों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने इस व्यक्ति के बारे में गूगल किया और वह 28 साल का है। मुझे समझ नहीं आता कि वह खुद को छात्र कैसे कह सकता है! हां, मैं पिछले 2 साल से राजनीति में हूं, मगर मैं पिछले 20 वर्षों से पब्लिक लाइफ में हूं। उसकी उम्र में, मेरे पास 2 नेशनल अवॉर्ड थे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MeghUpdates ® (@meghupdates)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed