फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Poonam Dhillon admitted to Lilavati Hospital diagnosed with Dengue padmini kolhapure share health update

Poonam Dhillon: अस्पताल में भर्ती हुईं पूनम ढिल्लों, दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने दी हेल्थ अपडेट; कैसा है हाल?

Sat, 22 Aug 2026 12:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 22 Aug 2026 12:57 PM IST
सार
Register For Event

Poonam Dhillon Hospitalised: अभिनेत्री पूनम ढिल्लों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को अचानक खबर उड़ी कि पूनम अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनकी दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस पर अपडेट दी है।
 

विज्ञापन
Poonam Dhillon admitted to Lilavati Hospital diagnosed with Dengue padmini kolhapure share health update
पूनम ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों को हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को चर्चा उड़ी कि वह डेंगू से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन

अभिनेत्री की दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने अमर उजाला से इस खबर की पुष्टि की है। पद्मिनी ने बताया कि पूनम शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगी।
बता दें कि पूनम सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की प्रेसिडेंट भी हैं।

फैंस कर रहे ये कामना
इससे पहले चर्चा थी कि अभिनेत्री बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। उनके फैंस और चाहने वाले सोशल मीडिया पर लगातार उनकी स्पीड रिकवरी की कामना कर रहे हैं। 

Poonam Dhillon admitted to Lilavati Hospital diagnosed with Dengue padmini kolhapure share health update
पूनम ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम@poonam_dhillon_
क्यों चर्चा में आईं पूनम?
हाल ही में पूनम ढिल्लों चर्चा में रही हैं, क्योंकि CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह ने उन पर और वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे पर संगठन में मनमानी करने का आरोप लगाया है।
एक पॉडकास्ट में उपासना सिंह ने कहा, 'हमारी कमिटी से अब तक 11 लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। पूनम जी, पद्मिनी जी और उनका ग्रुप उन लोगों को 'शो-कॉज नोटिस' भेजता है जो उनकी बात पर 'हां मैडम' नहीं कहते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Poonam Dhillon admitted to Lilavati Hospital diagnosed with Dengue padmini kolhapure share health update
पूनम ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम-@poonam_dhillon_
आरोपों पर क्या बोलीं थीं पूनम ढिल्लों?
  • उपासना सिंह के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा...
  • मैं किसी भी तरह की कीचड़ उछालने वाली राजनीति में शामिल नहीं होना चाहती।
  • यह बहुत ही घटिया हरकत है।
  • इनमें से ज्यादातर आरोप उस व्यक्ति की सोच और निराशा को दिखाते हैं, जिसे अहमियत नहीं मिली। 
  • हमने हमेशा हर मंच पर, उपासना सिंह को ही जनरल सेक्रेटरी के तौर पर पेश किया है।
  • उपासना सिंह ने 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) से नए और पारदर्शी चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

Poonam Dhillon admitted to Lilavati Hospital diagnosed with Dengue padmini kolhapure share health update
पद्मिनी कोल्हापुरी और पूनम ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे का रिश्ता
गौरतलब है कि पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे अच्छी दोस्त हैं। दोनों ने फिल्म 'कुर्बानी रंग लाएगी' और शो 'एक नई पहचान' में साथ में काम किया है। 
1980 के दशक की ये दोनों कलाकार असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के सुख-दुख की सबसे बड़ी साथी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed