फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan Reportedly To undergo major physical transformation for Ashutosh Gowariker sports drama Lalkaara

25 साल के युवक बनेंगे आमिर खान; आशुतोष गोवारिकर की 'ललकारा' के लिए करेंगे ट्रांसफॉर्मेशन, क्या कर रहे तैयारी?

Fri, 21 Aug 2026 06:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 21 Aug 2026 06:44 PM IST
सार
Register For Event

Aamir Khan Film Lalkaara: अभिनेता आमिर खान अपनी अगली फिल्म के लिए जबर्दस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करने वाले हैं। वे आशुतोष गोवारिकर की स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए ऐसा करेंगे।

विज्ञापन
Aamir Khan Reportedly To undergo major physical transformation for Ashutosh Gowariker sports drama Lalkaara
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आमिर खान को बॉलीवुड में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। वे जो भी किरदार अदा करते हैं, उसे पूरी शिद्दत से निभाते हैं और अपने व्यक्तित्व को उसके हिसाब से ढाल लेते हैं। 'गजनी', 'दंगल' और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से उन्होंने दर्शकों को दंग किया है। एक बार फिर वे कुछ ऐसा ही करने वाले हैं।

विज्ञापन

वजन घटाएंगे आमिर खान
आमिर खान अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। वे एक बार फिर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में काम करने वाले हैं, जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी। 'ललकारा' नाम की इस फिल्म के लिए आमिर खान बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करने वाले हैं। वे अपना वजन घटाएंगे और इसके लिए एक बड़े प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं। 

Arjun Rampal: 7 साल तक डेट करने के बाद एक-दूजे के हुए अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला, गोवा में रजिस्टर की अपनी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan Reportedly To undergo major physical transformation for Ashutosh Gowariker sports drama Lalkaara
आमिर खान-आशुतोष गोवारिकर - फोटो : सोशल मीडिया

असल उम्र से कम दिखेंगे आमिर खान 
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने किरदारों के लिए खुद को पूरी तरह बदलने की हद तक जाने के लिए आमिर खान मशहूर हैं। 'ललकारा' के लिए वे वजन घटाने के एक बड़े प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिजिकल बदलाव इस रोल के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि एक्टर अपनी असल उम्र से काफी कम उम्र के किरदार में नजर आएंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन

25 साल के युवक बनेंगे आमिर खान

  • इस मामले से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म के लिए आमिर वजन घटाने के एक बड़े प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं।
  • स्पोर्ट्स ड्रामा कही जा रही 'ललकारा' में एक्टर 25 साल के युवक का किरदार निभाएंगे। 
  • आमिर किसी रोल के लिए फिजिकली खुद को बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इस बार भी, वे किरदार में असली लगने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed