फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vibe Teaser Released featuring preity zinta and kunal kemmu with sparsh shrivastav

Vibe Teaser: फिल्म ‘वाइब’ का टीजर रिलीज, स्पाई वर्ल्ड में होगी कॉमेडी की एंट्री, जानें क्या खास है टीजर में?

Fri, 21 Aug 2026 01:20 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Aug 2026 01:20 PM IST
सार
Register For Event

Vibe Film Teaser Release: फिल्म ‘वाइब’ का टीजर शुक्रवार को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में स्पाई वर्ल्ड को एक मजाकिया अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
vibe Teaser Released featuring preity zinta and kunal kemmu with sparsh shrivastav
फिल्म 'वाइब' का टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम- @kunalkemmu

विस्तार

कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। शुकव्रार को रिलीज हुए इस टीजर में कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा समेत बाकी कलाकारों की झलक है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें मेकर्स ने बॉलीवुड के फेमस स्पाई वर्ल्ड पर फनी टेक लिया है। 

विज्ञापन

जानें इस ट्रेलर में क्या दिखा खास?

कुणाल ने ली एजेंट बनने की ट्रेनिंग? 
टीजर के हिसाब से ‘वाइब’ एक स्पाई एक्शन-कॉमेडी फिल्म लग रही है। फिल्म में प्रीति जिंटा, कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे।  

विज्ञापन
  • फिल्म का टीजर कॉमेडी और एक्शन सीन से भरा हुआ है।  
  • इसमें प्रीति जिंटा किसी खुफिया एजेंसी की अफसर के किरदार में नजर आ रही हैं।
  • उनकी खुफिया एजेंसी को देश में होने वाले एक आतंकी हमले की जानकारी मिलती है। 
  • इसके बाद वो हार्दिक (कुणाल खेमू) और बग्स (स्पर्श श्रीवास्तव) नाम के दो लड़कों को एजेंट बनने की ट्रेनिंग देती हैं।
  • फिल्म में जहां स्पर्श गंभीर भूमिका में हैं, वहीं कुणाल का किरदार लापरवाह नजर आता है। 

vibe Teaser Released featuring preity zinta and kunal kemmu with sparsh shrivastav
'वाइब' के टीजर में प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम@kunalkemmu

बॉलीवुड स्पाई वर्ल्ड पर कॉमेडी टेक

फिल्म ‘वाइब’ के टीजर में पठान और टाइगर जैसी बॉलीवुड की स्पाई वर्ल्ड फिल्मों पर भी फनी टेक लिया गया है। टीजर में दिखाया गया है कि आम बैचलर जिंदगी जीने वाले लड़कों को एक सीरियस मिशन में भेजा जा रहा है।
हालांकि, टीजर में अभी सिर्फ कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव ही नजर आए हैं। इसके अलावा सपोर्टिंग कास्ट में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और यशपाल शर्मा भी नजर आ रहे हैं। वहीं इस फिल्म से डेब्यू करने जा रहीं वंशिका धीर की भी झलक साझा नहीं की गई।

vibe Teaser Released featuring preity zinta and kunal kemmu with sparsh shrivastav
फिल्म 'वाइब' का टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम@kunalkemmu

कब रिलीज होगी ‘वाइब’ ?

फिल्म ‘वाइब’ का लेखन और निर्देशन दोनों कुणाल खेमू ने किया है। इसका निर्माण भी कुणाल खेमू, चिराग निहलानी के साथ मिलकर ड्रोगो फिल्म्स के बैनर तले कर रहे हैं। यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed