Arjun Rampal: 7 साल तक डेट करने के बाद एक-दूजे के हुए अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला, गोवा में रजिस्टर की अपनी शादी
Arjun Rampal-Gabriella Demetriades Marriage: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने शुक्रवार को गोवा में गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ अपनी शादी को रजिस्टर करवा लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उत्तरी गोवा जिले के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी रजिस्टर कराने की जरूरी प्रक्रिया पूरी की। पीटीआई की खबर के मुताबिक सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने इनकी शादी को राज्य के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर किया है।
कैजुअल ड्रेस में रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचा कपल
- कैजुअल ड्रेस में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स शुक्रवार शाम करीब 4 बजे रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे थे।
- अर्जुन की गर्लफ्रेंड दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं। काफी समय से यह जोड़ा पणजी के पास सुकोरो में रह रहा है।
- सब-रजिस्ट्रार अधिकारी ने बताया कि शादी का सर्टिफिकेट 15 दिन बाद जोड़े को सौंप दिया जाएगा।
लगभग 7 साल से रिश्ते में हैं अर्जुन-गैब्रिएला
अर्जुन रामपाल 2019 से गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ रिश्ते में हैं। यह कपल दो बेटों, आरिक और आरिव के माता-पिता भी हैं। दाेनों लिव-इन में रहते हैं। अब यह कानूनी रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। इन्होंने अपनी शादी को रजिस्टर करवा लिया है।
बता दें कि अर्जुन रामपाल की पहले मेहर जेसिया से शादी हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। लेकिन अर्जुन और मेहर ने साल 2018 में अलग होने की घोषणा की थी। फिर साल 2019 में उनका फैमिली कोर्ट में तलाक हो गया।
इस साल अर्जुन रामपाल हिट फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आए। इसके अलावा वह फिल्म 'सतलुज' का भी हिस्सा थे। अब वह एक फिल्म 'तीसवीं मंजिल' में भी दिखाई देंगे।