फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS Exam 2026: Admit Card Released for Class 10 and 12, Check How to Download

एनआईओएस एग्जाम 2026: 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, तुरंत ऐसे करें डाउनलोड; जांचें डिटेल्स

Wed, 09 Sep 2026 04:45 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 09 Sep 2026 04:45 PM IST
सार
Register For Event

एनआईओएस ने 10वीं और 12वीं की अक्टूबर 2026 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
NIOS Exam 2026: Admit Card Released for Class 10 and 12, Check How to Download
एनआईओएस - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की अक्टूबर 2026 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र NIOS के स्टूडेंट पोर्टल पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना 12 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।

एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का कोड और पूरा पता जैसी जरूरी जानकारी दी गई होगी। इसके अलावा, इसमें प्रत्येक विषय की परीक्षा तारीख और समय भी दिया रहेगा। छात्रों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें परीक्षा तिथि

तिथि स्तर विषय
14 सितंबर से 17 सितंबर 2026 उच्चतर माध्यमिक (Sr. Secondary) गृह विज्ञान (321), जीव विज्ञान (314), भूगोल (316), चित्रकला (332), कंप्यूटर विज्ञान (330), जनसंचार (335), प्रारंभिक शिशु देखभाल एवं शिक्षा (376), उद्यमिता (349)
18 सितंबर से 21 सितंबर 2026 उच्चतर माध्यमिक (Sr. Secondary) रसायन विज्ञान (313), भौतिकी (312), पर्यावरण विज्ञान (333), शारीरिक शिक्षा (373), डाटा एंट्री ऑपरेशन्स (336), पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान (339), नाट्यकला (385), कृषि उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन (383)
22 सितंबर से 25 सितंबर 2026 उच्चतर माध्यमिक (Sr. Secondary) कंप्यूटर तथा कार्यालय संचालन (631), डाटा एंट्री कार्यों में प्रमाणपत्र (632), वेब विकास (660), आईटी एसेंशियल्स: पीसी हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर (651), सीआरएम डोमेस्टिक वॉयस (661), कंप्यूटर हार्डवेयर असेंबली एवं रखरखाव (663), योग सहायक (667)
14 सितंबर से 17 सितंबर 2026 माध्यमिक (Secondary) विज्ञान (212), गृह विज्ञान (216), कर्नाटक संगीत (243), लोककला (244), शारीरिक शिक्षा (273)
18 सितंबर से 21 सितंबर 2026 माध्यमिक (Secondary) चित्रकला (225), गणित (211), हिंदुस्तानी संगीत (242), डाटा एंट्री ऑपरेशन्स (229), नाट्यकला (285), बालों की देखभाल और स्टाइलिंग (641), हाथ-पैरों की देखभाल (642)
22 सितंबर से 25 सितंबर 2026 माध्यमिक (Secondary) बेकरी एवं कन्फेक्शनरी (256), बेसिक कंप्यूटिंग में प्रमाणपत्र (608), डेस्कटॉप पब्लिशिंग में प्रमाणपत्र (CDTP) (613), योग में प्रमाणपत्र (614), भारतीय सांकेतिक भाषा (230)
26 सितंबर से 29 सितंबर 2026 माध्यमिक/व्यावसायिक गृह व्यवस्था (356), कैटरिंग प्रबंधन (357), खाद्य संसाधन (358), होटल फ्रंट ऑफिस संचालन (360), फलों और सब्जियों का संरक्षण (363), वेब डिजाइनिंग एवं विकास (622), भारतीय सांकेतिक भाषा (382), कटाई एवं सिलाई (605), पोशाक निर्माण (606), सौंदर्य संवर्द्धन एवं बालों की देखभाल (612), भारतीय कढ़ाई में प्रमाणपत्र (628), सौंदर्य उपचार (640)

एडमिट कार्ड के लिए पूरी होनी चाहिए ये शर्तें

एनआईओएस उन्हीं छात्रों का हॉल टिकट जारी करेगा, जिन्होंने परीक्षा शुल्क जमा किया है और जिनकी फोटो NIOS के रिकॉर्ड में अपडेट है। अगर फोटो डेटाबेस में उपलब्ध नहीं होने के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो छात्र को अपने नजदीकी NIOS अध्ययन केंद्र से संपर्क कर फोटो का सत्यापन कराना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले NIOS की वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपना 12 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • थ्योरी या प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए संबंधित हॉल टिकट विकल्प चुनें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जानकारी जांचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed